जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन: बारिश नहीं बनेगी बाधा, 12 लाख स्क्वायर फीट में वाटरप्रूफ टेंट; 2 लाख लोगों के बैठने की सुविधा

जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन की तैयारी पूरी है, IMD के बारिश अलर्ट के बावजूद. कार्यक्रम स्थल पर 12 लाख वर्गफीट में विशाल वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है, जिसमें 2 लाख लोग बैठ सकेंगे. जल निकासी, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इलाकों को हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील किया गया.

जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन की तैयारी पूरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को होने वाले भव्य उद्घाटन से पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक दिल्ली-NCR समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बारिश की संभावना है. हालांकि इस चेतावनी के बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारी को इस स्तर पर पहुंचा दिया है.

IMD के बारिश अलर्ट के बावजूद जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा नहीं होगी. कार्यक्रम स्थल पर करीब 12 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में विशाल वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है. जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता तैयार की गई है. यह टेंट पूरी तरह आधुनिक है जिससे तेज बारिश या हवा का भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

आपात स्थिति में निपटने के लिए बैकअप प्लान तैयार

कार्यक्रम स्थल पर जल भराव से बचने के लिए विशेष ड्रोनेज सिस्टम तैयार किया गया है. साथी आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर तैनात रहेंगे. किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार कर लिया गया है. जिला प्रशासन ने सभी विभागों को IMD अलर्ट को लेकर सतर्क पर रखा है.

उद्घाटन कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के कार्य इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों को हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील किया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा ताकि बारिश के बावजूद यातायात प्रभावित न हो.

IMD अलर्ट को पूरी गंभीरता से लिया गया- DM

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है की मौसम की चेतावनी को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर जरूरी इंतजार पूरा कर लिया गया है. जिला अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि कार्यक्रम में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के सभी इंतजाम मजबूत हैं. यह कार्यक्रम निर्धारित समय और पूरी भविता के साथ आयोजित होगा.

मौसम खराब रहने की आशंका के बावजूद सभी तैयारियां को अंतिम रूप भी दे दिया गया है अब 28 मार्च को होने वाले इस बड़े आयोजन पर सब की निगाहें टिकी है. कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक लोकार्पण करेंगे.

Follow Us