प्रोटीन ड्रिंक बताकर जिम ट्रेनर ने छात्रा को पिलाया नशीला पदार्थ, फिर किया गैंगरेप
सहारनपुर में एक जिम ट्रेनर ने छात्रा को प्रोटीन ड्रिंक बताकर नशीला पदार्थ पिलाया और अपने साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर शहजाद और उसके साथी मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मेडिकल जांच में दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक जिम में छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह वारदात जिम ट्रेनर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है. मामला सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले का है. सूचना मिलने पर एक्शन में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने 25 मार्च 2026 को आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी. इसमें पीड़िता ने बताया था कि वह बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी. यहीं पर उसकी पहचान बड़ी मस्जिद देहरादून रोड, थाना गागलहेड़ी के रहने वाले जिम ट्रेनर शहजाद पुत्र इमरान से हुई थी. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे जिम में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले एनर्जी बूस्टर ताकर कोई नशीला पदार्थ पिला दिया.
नशे की हालत में किया गैंगरेप
पीड़िता के मुताबिक यह ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपने साथी मुकर्रम के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी मुकर्रम काफी समय से उसका पीछा कर रहा था. पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी SSP सहारनपुर अभिनंदन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया है.
मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत मिलने पर उसका मेडिकल कराया गया है. इसमें पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुग्गावाला रोड से दोनों आरोपियों शहजाद ओर मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
