PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 24 साल पुराना सपना हुआ पूरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पहुंचने वाले हैं. सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे. फिर दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे. इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कार्गो टर्मिनल करने जेवर पहुंच चुके हैं. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू समेत बीजेपी के कई नेताओं की मौजूदगी है. उद्घाटन के बाद यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन जाएगा. इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया गया है.
पीएम मोदी देश को समर्पित किया जेवर एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर एयरपोर्ट देश को समर्पित कर दिया है. पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये एयरपोर्ट आपकी अमानत और आपका भविष्य है. ये एयरपोर्ट विकसित यूपी का नया अध्याय है. इस भव्य एयरपोर्ट के लिए मैं सबको बहुत बहुत बधाई देता हूं. ये युवाओं के भविष्य को नई राह देगा.
जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की नई उड़ान का पहचान
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की नई उड़ान की पहचान है. इससे ग्लोबल मार्केट तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया.
जेवर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं पीएम मोदी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर पहुंच गए हैं. फिलहाल, वह सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण कर रहे हैं. तकरीबन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.
जेवर एयरपोर्ट को सीएम योगी ने बताया विकास का रनवे
जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है. यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा. इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है. 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.
फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी जेवर एयरपोर्ट पहुंचे
फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले मौके पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का विज़न और योगी आदित्यनाथ का सपना है जो आज सब इसे साकार होते देख रहे हैं.
केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक भी पहुंचे जेवर एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जेवर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि हवाई जहाज पर हवाई चप्पल पहनने वाला भी बैठ सके ऐसा देश हमें बनाना है और जेवर इसी कड़ी में एक सौगात है. इसके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम स्थल पर आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से बनने से हवाई यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी. साथ ही इससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजन भी होगा. यह विकसित भारत के सपने को साकार करेगा.
एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे. फिर दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे. समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल होंगे. इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है.
पीएम मोदी की सुरक्षा में सात हजार पुलिसकर्मी तैनात
पीएम मोदी की सुरक्षा में सात हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. उनका सुरक्षा घेरा 4 स्तर का होगा. पहली लेयर में एसपीजी कमांडो होंगे. दूसरी लेयर में आरएएफ, पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल शामिल होंगे. तीसरी लेयर पीएसी की होगी. चौथी लेकर पुलिस की होगी. जिसमें करीब 7 हजार पुलिसकर्मी होंगे. एसपीजी बिना पहचान पत्र के किसी को अंदर नहीं जाने देगी.
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अन्य जिलों की पुलिस भी तैनात रहेगी. इसके लिए अन्य जिलों से करीब 10 आईपीएस को बुलाया गया है. अलग-अलग टीम की बात करे तो 7 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा 10 पीएसी कंपनी, 2 कंपनी आरएएफ को सुरक्षा घेरे में शामिल किया गया है. नोएडा एक्सप्रेस पर वीवीआईपी मूवमेंट की निगरानी आईएसटीएमएस से की जाएगी. सभी टीम अलर्ट मोड पर रहेंगी..
