पहले लिव-इन पार्टनर की हत्या, फिर पत्नी को दी जान मारने की धमकी; क्यों हैवान बना BF?

नोएडा में लिव-इन पार्टनर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. आरोपी बॉयफ्रेंड ने अवैध संबंध के शक में महिला का गला घोंटकर शव नहर में फेंक दिया. बाद में उसने अपनी पहली पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी, जिससे पुलिस जांच में हत्याकांड का भेद खुला. पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा में लिवइन पार्टनर की हत्या

नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था. इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पिकअप में रखकर दादरी के कोट गांव की नहर में फेंक दिया. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी.

इस शिकायत के हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच की तो इस हत्याकांड का भी खुलासा हो गया. पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई 2026 को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में महिला का शव नहर में मिला था. मथुरा पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों में तस्वीर भेजी थी. उसमें महिला की पहचान नोएडा में मामूरा सेक्टर 66 निवासी कांति देवी के रूप में हुई. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि एक हफ्ते पहले एक और महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दे दी.

इसी शिकायत से हुआ खुलासा

इस महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ लिव-इन में रहता था और अब उसकी हत्या कर दिया है. वहीं आरोपी पति ने उसे भी करने की धमकी दी है. पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पीड़ित महिला की शिकायत सही पाई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसमें आरोपी ने वारदात कबूल लिया है. आरोपी ने बताया कि अपने चचेरे भाई सर्वद और चेचेरे बहनोई नीरज की मदद से उसने शव को ठिकाने लगाया. इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को भी अरेस्ट किया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी, पूछताछ और पहली पहली पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पास पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की है. इस दौरान पता चला कि आरोपी पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा था. थाना प्रभारी फेज तीन के मुताबिक इस वारदात के पीछे अवैध संबंधों की कहानी निकलकर सामने आई है. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर ही है.

Follow Us