66 कमरे पर सिर्फ 4 सिलेंडर, बिना फायर NOC के पांच मंजिला PG… नोएडा अग्निकांड में बड़ा खुलासा

नोएडा के मामूरा गांव में भीषण अग्निकांड के बाद जांच में कई गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं. फायर NOC और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बिना चल रही पांच मंजिला इमारत में दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. 66 कमरों में 250 से अधिक लोग रह रहे थे, जबकि इमारत में सिर्फ 4 फायर सिलेंडर थे.

मामूरा में फायर सेफ्टी नदारद, अब अवैध इमारतों पर चलेगा अभिया

नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा गांव की पांच मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच में कई गंभीर लापरवाही या सामने आई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत में आग बुझाने के लिए केवल चार छोटे सिलेंडर ही मौजूद थे. जबकि इसमें करीब 66 कमरे और 250 से अधिक लोग रहते थे. सबसे बड़ी बात यह है कि पूरी इमारत बिना फायर NOC के संचालित की जा रही थी.

हादसे में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद फायर विभाग और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच में पता चला कि करीब 16 साल पहले बनी इस इमारत में फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, हाइड्रेंट सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं. यह पीजी लीज पर संचालित किया जा रहा था और हर कमरे में 3-4 लोग रहते थे.

आपातकाल निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं

हादसे के दौरान संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई. भवन के बाहर खड़े वाहनों ने भी राहत और बचाव कार्य में बाधा पहुंचाई. अब जांच में यह भीसामने आया कि भवन निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई तक बनाया गया था और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं था.

फायर विभाग और पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद ऊपरी मंजिलों में तेजी से धुआं भर गया. चौथी मंजिल पर रहने वाली स्नेहा श्रीवास्तव और दूसरे कमरे में रह रहे शराब कुमार अपने-अपने कमरों में फंस गए. धुएं के कारण दोनों वेहोश हो गए और की दम घुटने से उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धुएं के कारण ही दम घुटने से मौत की पुष्टी हुई है.

अब पूरे नोएडा में ऐसे भवनों की हो रही पहचान

इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें लीज धारक कृष्ण कुमार, केयरटेकर धर्मेंद्र और अकाउंटेंट सृजन दास गुप्ता का नाम शामिल है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

नोएडा के मुख्य अग्नि मिशन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मामूरा अग्निकांड के बाद अब पूरे नोएडा में ऐसे बहु मंजिला भवनों की पहचान की जा रही है, जहां बिना फायर एनओसी और बिना फायर सेफ्टी सिस्टम के लोगों को रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा, उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी.

Follow Us