ड्यूटी पर तैनात PCR सिपाही ने ऑटो वालों से वसूला पैसा, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप

नोएडा सेक्टर 62 में एक PCR सिपाही पर ऑटो वालों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर संबंधित पुलिस कर्मी की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

ऑटो वाले से पैसे वसूलता दिखा पीसीआर सिपाही (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा में डायल 112 पीसीआर पर तैनात एक पुलिसकर्मी का कथित अवैध उगाही करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. नोएडा 62 के बाद डी पार्क के पास का है. यहां डायल 112 पीसीआर पर तैनात एक पुलिसकर्मी ऑटो चालक से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है.

दो दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस व्यवस्था और सड़क पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की है. वही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सेक्टर 62 डी पार्क के आसपास बड़ी संख्या में ऑटो और ई रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में खड़े रहते हैं.आरोप है कि इसी दौरान डायल 112 पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और ऑटो चालकों से पैसे वसूले.

वायरल वीडियो में कथित पुलिसकर्मी कुछ चालकों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है. फिर उनसे रुपए लेता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है. अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर संबंधित पुलिस कर्मी की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.बताया जा रहा है की जांच में यह भी देखा जा रहा है की वीडियो किसने बनाया उस समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और कथित उगाही किन परिस्थितियों में हुई.

पुलिस अधिकारियों ने कहीं जांच की बात डायल 112 की छवि पर असर

इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और जांच कराई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक यदि जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध उगाही के लिए कोई जगह नहीं है.जनता के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

डायल 112 सेवा आम जनता को तुरंत सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी. सड़क हादसा हो, झगड़ा हो या किसी भी प्रकार की आपात स्थिति हो लोग सबसे पहले डायल 112 पर ही मदद मांगते हैं. ऐसे में यदि इसी सेवा से जुड़े पुलिसकर्मियों पर उगाही के आरोप लगाते हैं, तो इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है. लोगों का कहना है कि जिन पुलिस कर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है. अगर वही सड़क पर वाहन चालकों से पैसे लेते नजर आए तो इससे पूरी व्यवस्था की छवि धूमिल होती है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नोएडा में पहले भी पुलिसकर्मियों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं .कई मामलों में वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच बैठाई गई और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हुई. हालांकि पुलिस विभाग समय-समय पर भ्रष्टाचार रोकने और कर्मियों को अनुशासन में रखने के निर्देश जारी करता है. लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आने के बाद चिंता का विषय माना जा रहा है फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us