‘सपा ने नोएडा को लूट का एटीएम बना लिया था’; जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद बोले PM मोदी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि 'सपा की जब सरकार थी तो उन्होंने नोएडा को अपना लूट का एटीएम बना लिया था. अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में ही इस एयरपोर्ट को बनाने की मंजूरी दे दी गई थी. लेकिन इसके बाद केंद्र में कांग्रेस और यूपी की पिछली सरकारों 2004 से 2014 तक एयरपोर्ट को जनता के बीच नहीं पहुंचने दिया.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Credit:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार यानी 28 मार्च रिमोट के जरिए जेवर एयरपोर्ट और कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया.उद्घाटन के बाद यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन गया है. इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया गया है. उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू समेत बीजेपी के कई नेताओं की मौजूदगी रही.

सपा ने नोएडा को अपना लूट का एटीएम बना लिया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में बेहद लाभ होने वाला है. पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘सपा की जब सरकार थी तो उन्होंने नोएडा को अपना लूट का एटीएम बना लिया था. अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में ही इस एयरपोर्ट को बनाने की मंजूरी दे दी गई थी. लेकिन इसके बाद केंद्र में कांग्रेस और यूपी की पिछली सरकारों 2004 से 2014 तक एयरपोर्ट को जनता के बीच नहीं पहुंचने दिया. जैसे ही बीजेपी की केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार बनी तो यूपी एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और अब शुरू भी हो गया है.’

जेवर एयरपोर्ट से हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ेगा. यहां हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा. उन्होंने कहा जिस नोएडा को पिछली सरकारों ने किनारे कर रखा था. वही, नोएडा बीजेपी की सरकार में यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के उद्घाटन को पीएम मोदी ने अपने लिए गर्व और प्रसन्नता का कारण बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला था. अब इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है. इसके अलावा जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है.

यूपी में एयरपोर्ट की संख्या 17 पहुंची

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में एयरपोर्ट की संख्या 17 हो गई है. हमारा प्रयास है कि एयरपोर्ट भी रहे और किराया-भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे. हमने इसी वजह से उड़ान सेवा शुरू की. इसकी वजह से 1.60 करोड़ लोगों ने सस्ती दरों पर यात्रा की. उन्होंने आगे बताया कि उड़ान सेवा को और विस्तार दिया जा रहा है. इसके लिए 29000 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. इससे छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनाने की योजना है.

Follow Us