सपा का मिशन 2027, दादरी में अखिलेश की रैली, वेस्ट यूपी की 140 सीटों पर नजर

समाजवादी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के करीब 140 विधानसभा सीटों पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संदेश देना चाहती है. इसी कड़ी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव नोएडा के दादरी में आज एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. इस महारैली में कई जिलों से भारी भीड़ जुटने की संभावना है.

अखिलेश यादव ( फाइल फोटो) Image Credit:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी रविवार को गौतम बुद्ध नगर के दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. वह करीब सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे. अखिलेश यादव रैली से पहले गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी करेंगे. इसके बाद भी मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के लिए करीब 100 मीटर लंबा पांडाल तैयार किया गया है.

पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर नजर

इस रैली के जरिए समाजवादी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के करीब 140 विधानसभा सीटों पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संदेश देना चाहती है. पार्टी नेतृत्व भाजपा सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाते हुए अपनी रणनीति को उधार देने की कोशिश करेगी. इस महारैली में कई जिलों से भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसके लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी.

सपा नेताओं की कार्यकर्ताओं से अपील

रैली में गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, संभल, शामली, बागपत, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा है. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली सामाजिक एकता और भाईचारे को संदेश देगी. पूर्व मंत्री जावेद आब्दी जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की है गांव और बूथ स्तर पर लगातार बैठकों के जरिए भीड़ जुटाने की भी तैयारी की गई है.

यह रैली उस स्थल पर हो रही है जहां 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद हुआ था. उसे समय शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज लिखे जाने को लेकर गुर्जर समाज ने विरोध जताया था. अब सपा ने इसी स्थान को चुनकर एक खास राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है. बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान सपा पर जमकर बरसे थे. ऐसे में सपा की यह रैली 2027 चुनाव का शंखनाद और सियासी शक्ति प्रदर्शन दिखाने का जरिया मानी जा रही है.

2022 और 2024 के नतीजे से रणनीति तैयार

2022 विधानसभा चुनाव मैं समाजवादी पार्टी ने राष्ट्र रोक दल के साथ गठबंधन किया था. इसका पश्चिमी यूपी में असर दिखा था. हालांकि, नोएडा गाजियाबाद और बुलंदशहर जैसे इलाकों में कोई खास सफलता हासिल नहीं हो सकी थी. वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सपा ने बेहतर प्रदर्शन किया और पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर जीत हासिल की थी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कहना है कि यह रैली 2027 विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने की दिशा में अहम साबित होगी. इसके जरिए समाजवादी पार्टी अपने परंपरागत वोट बैंक को मजबूत करने का काम करेगी और जमीनी मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक समीकरण साधने पर भी जोर दे रही है.

Follow Us