अखिलेश, स्मृति, ओवैसी और कुमार विश्वास… TV9 के मंच पर कल जुटेंगे ये दिग्गज

टीवी9 भारतवर्ष का 'सत्ता सम्मेलन' कार्यक्र में राजनीति, आध्यात्म, खेल और साहित्य के दिग्गज एक मंच पर आने वाले हैं. दिल्ली के अशोका होटल में कल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव, स्मृति ईरानी, अखिलेश यादव, ओवैसी, सिंधिया, पीयूष गोयल, भगवंत मान, सौरव गांगुली और कुमार विश्वास जैसे अतिथि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. एक आयोजन वृहद संवाद का मंच प्रदान करेंगे.

टीवी9 के मंच पर जुटेंगे ये दिग्गज Image Credit:

टीवी9 भारतवर्ष द्वारा दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित सत्ता सम्मेलन के मंच पर राजनीति के कई रूप देखने को मिलेगी. इस मंच पर सुबह की शुरूआत भक्ति में शक्ति कार्यक्रम से होगा. इसमें सुबह साढ़े आठ बजे योग गुरू बाबा रामदेव होंगे. वहीं साढ़े नौ बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ‘क्योंकि स्मृति कभी हार नहीं मानती’ कार्यक्रम में अतिथि होंगी. इसी प्रकार 9.15 बजे इंडिया का अखिलेश कार्यक्रम में लोकसभा सांसद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आएंगे.

भाईजान का हिंदुस्तान कार्यक्रम में 11 बजे मंच पर हैदराबाद सांसद असुद्दीन ओवैसी होंगे. वहीं ‘द चाइना इंडिया इकोनॉमिक ब्रिज’ कार्यक्रम में प्रोफेसर राम चरण होंगे. इसी प्रकार राजपथ से जनपथ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योर्तिरादित्य सिंधिया तो विश्व विजेता कार्यक्रम में दोपहर एक बजे क्रिकेटर अक्सर पटेल और अर्शदीप सिंह मौजूद रहेंगे. सत्ता सम्मेलन के मंच पर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर सौदा खरा-खरा कार्यक्रम होगा. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे.

साहित्य की भी होगी बात

टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन के मंच पर साहित्य की भी बात होगी. यह कार्यक्रम साढ़े तीन बजे दिल ढूंढता है फिर वहीं… कार्यक्रम में लेखक नीलेश मिश्रा, समीर अंजान और कवि यतींद्र मिश्रा होंगे. इसी क्रम में 4.20 बजे धर्म जोड़ता है या तोड़ता है कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास रहेंगे. इसी प्रकार शाम पांच बजे अरविंद का शक्तिमान कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और 5.40 बजे पॉवरफुल महाराज कार्यक्रम में क्रिकेट सौरव गांगुली होंगे.

सीएम मोहन यादव भी आएंगे

शाम 6.00 बजे एमपी का एमवाई समीकरण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तो राहुल का रेवंत अन्ना कार्यक्रम में साढ़े सात बजे तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंथ रेड्डी आएंगे. इसी प्रकार कांग्रेस के चाणक्य कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आएंगे. इवी प्रकार रात में सवा आठ बजे मैदान की महारानी कार्यक्रम में महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा और अविष्कार साल्वी आएंगी.

Follow Us