700 कर्मचारियों की हड़ताल…क्या समय से इलाज ना मिलने के चलते जिम्स में हो गई 3 मरीजों की मौत

जिम्स मैं करीब 700 आउट सोर्स कर्मचारी की हड़ताल का असर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर देखने को मिला कई मरीज और तीमारदारो ने आरोप लगाया कि स्टाफ की कमी के कारण उन्हें इलाज और जांच के लिए इंतजार करना पड़ा. इस दौरान 3 मरीजों की मौत से अस्पताल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया.

जिम्स में कर्मचारियों की हड़ताल

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) मैं आउटसोर्स कर्मचारी की हड़ताल के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर देखने को मिला. कर्मचारियों के काम बंद करने से मरीज और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.ओपीडी से लेकर अन्य विभागों में मरीज इलाज के लिए इंतजार करते नजर आए इसी बीच अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया.

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से अस्पताल में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित करने के बजाय नई भर्ती की जा रही है. कर्मचारियों को कहना है कि कोरोना कल में भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम किया लेकिन अब उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है इसी को लेकर सैकड़ो कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं.

700 कर्मचारी हड़ताल पर मरीजों को हुई परेशानी

जिम्स मैं करीब 700 आउट सोर्स कर्मचारी की हड़ताल का असर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर देखने को मिला कई मरीज और तीमारदारो ने आरोप लगाया कि स्टाफ की कमी के कारण उन्हें इलाज और जांच के लिए इंतजार करना पड़ा. अस्पताल पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सुबह से ही सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए और अपनी मांगों की मांग करते रहे.

मरीजो की मौत पर जिम्स अस्पताल के निदेशक ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर जब जिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कुमार गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि तीनों मरीज गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल के इस में भर्ती थे. उनका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा था. उनकी मौत बीमारी के कारण हुई ना कि कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से.

उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं. जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार जारी रखा जा रहा है. फिलहाल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, अस्पताल प्रशासन हालात सामान्य करने और कर्मचारियों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है.

Follow Us