नोएडा की सोसाइटी में विदेशी महिलाओं ने उड़ाए धुंए के छल्ले, तोड़े सारे नियम; Video वायरल

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में विदेशी महिलाओं द्वारा सार्वजनिक पूल एरिया में धूम्रपान करने का वीडियो वायरल हुआ है. गार्ड के मना करने के बावजूद उन्होंने नियमों की अनदेखी की. इस घटना ने सोशल मीडिया पर 'सिविक सेंस' को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.

सुपरनोवा सोसाइटी में विदेशी महिलाओं द्वारा सार्वजनिक पूल एरिया में धूम्रपान करने का वीडियो वायरल

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में कुछ विदेशी महिलाएं समिति के स्विमिंग पूल एरिया के पास बैठकर धूम्रपान करती नजर आ रही है. वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान न करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया.

यह पूरा मामला नोएडा सेक्टर-94 के सुपरनोवा सोसायटी का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि महिलाएं पूल के किनारे बैठी हुई है और वहां धुआं उड़ाती नजर आ रही है. इसी दौरान समिति का कार्ड उनके पास पहुंचता है और नियमों का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा न करने के लिए कहता है. इस घटना ने एक नई बहस छेड़ दी है.

वीडियों ने ‘सिविक सेंस’ को लेकर बहस छेड़ दी

जानकारी के मुताबिक, गार्ड के समझाने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मानी तो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई. कई लोग ‘सिविक सेंस’ की बात कर रहे तो कई नियमों के उल्लंघन पर आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि विदेशी पर्यटकों को ऐसे मामलों में ढील नहीं दी जानी चाहिए.

सवाल यह भी उठा रहा है कि अगर किसी समिति में स्विमिंग पूल और बड़ा एरिया के लिए नियम बनाए गए हैं तो उनका पालन भी सभी को करना चाहिए. लोगों ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने से आसपास मौजूद परिवारों बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो सकती है. कुछ लोगों ने गार्ड का समर्थन किया और कहा कि उसने अपनी ड्यूटी निभाई.

ऐसी जगह पर सख्त नियम लागू होने चाहिए

इस घटना के बाद रिहायशी सोसाइटियों में बने एरिया के इस्तेमाल और धूम्रपान से जुड़े नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लोगों का कहना है कि ऐसी जगह पर नियमों को स्पष्ट तरीके से लागू किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद सामने ना आए. हालांकि, टीवी9 यूपी, इस वायरल वीडियो की सत्यता की अधिकारिक पुष्टी नहीं करता है.

Follow Us