बिजली संकट के बीच फॉल्ट ठीक करने गए कर्मचारियों से ग्रामीणों ने की मारपीट, VIDEO वायरल
ग्रेटर नोएडा के चौगानपुर गांव में भी अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली फाल्ट की शिकायतें लगातार मिल रही थी. शिकायत मिलने पर एचपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची थी.जांच के दौरान कर्मचारियों को कुछ जगहों पर अवैध बिजली कनेक्शन इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली. इसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. फिर मारपीट होने लगी.
ग्रेटर नोएडा की इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र स्थित चौगानपुर गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है.भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा उसे वक्त फूट गया जब एनपीसीएल की टीम विद्युत व्यवस्था ठीक कराने और जांच के लिए गांव पहुंची. इस दौरान कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
भीषण गर्मी में बड़ा बिजली संकट
प्रदेशभर में इन दिनों बिजली संकट गहराता जा रहा है लखनऊ से लेकर नोएडा तक. ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी और आसपास के इलाकों में लोग लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं. कई जगहों पर घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. इस बीच चौगानपुर गांव में भी अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली फाल्ट की शिकायतें लगातार मिल रही थी. शिकायत मिलने पर एचपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची थी.
जांच के दौरान कर्मचारियों को कुछ जगहों पर अवैध बिजली कनेक्शन और कम किलोवाट के कनेक्शन पर ज्यादा बिजली इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली इसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. फिर मारपीट होने लगी. मौके पर जमकर लात-घुसे चलें. वायरल वीडियो में भी हंगामा साफ दिखाई दे रहा है.
पुलिस बोली वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अभी किसी भी मामले में कोई भी शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
