‘राजीव राय से ED करने जा रही पूछताछ, भागकर आएंगे’, राजभर के बयान से गरमाई सियासत

ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से सपा में बड़ी टूट का दावा किया. साथ ही दावा किया कि सपा सांसद राजीव राय से ED अब पूछताछ करने जा रही है. क्या करेंगे बेचारे, भाग कर जायेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन शिवपाल यादव सपा का नेतत्व करेंगे. इस बयान पर सियासी हलचल तेज है.

SBSP चीफ ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर इन दिनों अपने दावे और बयानों को लेकर सुर्खियों में है. वह लगातार समाजवादी पार्टी में टूट और उसके सांसदों के संपर्क में रहने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि बागी गुट का नेतृत्व बलिया से सांसद राजीब राय करेंगे, जिसे सपा नेता ने खारिज कर दिया था. वहीं, शनिवार को राजभर ने एक और नया दावा कर दिया है, जिससे यूपी की सियासत गरमा सकती है.

राजभर ने कहा है कि सपा के सब सांसद अलग अलग संपर्क में है. कोई केशव मौर्य के यहां संपर्क में है, कोई बृजेश पाठक तो कई दिल्ली संपर्क में हैं. जिस दिन सदन चलेगा उसके आसपास समझ आ जायेगा. साथ ही बड़ा दावा करते कहा कि बलिया के तीनो सांसद में से सबसे ज्यादा माल राजीव राय के पास है, अब ED उनसे पूछताछ करने जा रही है, भाग कर जायेंगे.

राजीव राय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे- राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों की टूट की अगुवाई बलिया के लाल सपा सांसद राजीव राय करेंगे. राजीव राय गृह मन्त्री अमित शाह से मिले थे. उस समय अमित शाह से उनको डांटा था और कहा था कि तुमको जो काम दिए हैं वो जाकर करो. राजीव राय ने शाह को जन्मदिन कि बधाई भी थी थी जिसको उन्होंने काफी वायरल भी किये थे.

हालांकि, सपा सांसद राजीव राय ने शुरूआत में ही राजभर ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. और कहा था कि वह मरते दम तक समाजवादी ही रहेंगे. वहीं, अब ED वाले दावे पर कहा, ‘मैं मानसिक रूप से बीमार लोगों के प्रति सिर्फ सहानुभूति रखता हूं, उनकी दवा करवाता हूं, प्रतिक्रिया नहीं देता. जो मूर्ख के सवालों का जवाब दे, वो महामूर्ख कहलाता है.’

गृहमंत्री को दिए चिट्ठी का खुलासा करें- राजभर

वहीं, सुभासपा प्रमुख राजभर का अपने दावे पर तर्क है कि राम गोपाल यादव ने जो चिट्ठी गृहमंत्री को दी है, उसका खुलासा करें. जिस दिन वो खुलासा कर देंगे. साथ ही कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमको लिखित रूप से तलाक दिया है. शिवपाल यादव को वह तिरक्षी नजर से नहीं देखना चाहते. एक दिन शिवपाल यादव को पार्टी का नेतृत्व करना पड़ेगा.

वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी कि जांच SIT द्वारा किये जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूछताछ हो रही है. टिंन्नू यादव का नाम सामने आया है. अखिलेश यादव के बिरादर के नाम पहले ही आ रहा है. टिंन्नू यादव ने ही अखिलेश यादव को बताया था कि चोरी हो गई है. वहीं राजभर इस सावाल पर चंपत राय को बचाते हुए नजर आये.

Follow Us