पत्नी से झगड़े के दौरान पति ने कर दिया ये कांड, कमरे का नजारा देख निकली बच्चों की चीख

प्रतापगढ़ में पति के अवैध संबंध को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. बुधवार यानी 26 नवंबर को भी दोनों के बीच झगड़े हुए थे. इस बीच पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

प्रतापगढ़ में पति ने पत्नी की हत्या की Image Credit:

प्रतापगढ़ में कलयुगी पति ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया. मामले की जानकारी तब हुई जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे. हत्याकांड की सूचना पाकर एसपी दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल, आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है.

जिस पति ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया उसी ने चाकू से ग़ला काट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. फिर फरार हो गया. बच्चे जब स्कूल से वापस आये तो मां के लहूलुहान शव को देख चीत्कार मारकर रोने लगे. इसके बाद पड़ोसियों को मामले की जानकारी हो.

पति-पत्नी के बीच अक्सर होते थे झगड़े

जानकारी के मुताबिक पति के अवैध संबंध को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते आए हैं. जब बच्चे स्कूल चले गए तो मौका देख कर पति संतोष विश्वकर्मा ने पत्नी मंजू विश्वकर्मा की हत्या कर दी और फरार हो गया. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश में जुट गई है.

आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश

पुलिस को सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. घटना स्थल का बारीकी से मुआयना करने के साथ ही उन्होंने पड़ोसियों और बच्चों से पूछताछ की. साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए मातहतों को निर्देश दिया.

20 साल पहले हुई थी शादी

संतोष विश्वकर्मा की शादी 20 वर्ष पहले मंजू विश्वकर्मा के साथ हुई थी. मंजू विश्वकर्मा को तीन बच्चे भी हैं, जिनका नाम अभय, अनन्या और आयुष है. अभय सबसे बड़ा 16 वर्ष का बताया जाता है, सभी बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए हुए थे, जबकि उनके दादा बुजुर्ग हैं. वह घर के नीचे वाले हिस्से में आराम कर रहे थे. आरोप है इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी की हत्या घर के दूसरे मंजिले पर कर दी, इसके बाद पति फरार हो गया.

Follow Us