70 साल के हजारीलाल को आशिकी पड़ी भारी, गर्लफ्रेंड अनारकली के पति को रास ना आया दोनों का इश्क….कुल्हाड़ी से काट डाला

प्रयागराज में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस जांच के मुताबिक हजारीलाल का अनारकली नाम की महिला से 8 सालों से प्रेम प्रसंग था. इससे गुस्साए उसकी गर्लफ्रेंड के पति ने उसे सोते वक्त कुल्हाड़ी से काट डाला.

प्रयागराज में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझी ( फाइल फोटो)

प्रयागराज में 70 वर्षीय बुजुर्ग हजारीलाल की हत्या हो गई थी. अब पुलिस ने महज 36 इस हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय हजारीलाल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी प्रेमिका के 66 वर्षीय पति रामलाल ने की. पुलिस द्वारा बताई गई हत्याकांड की यह सच्चाई सुनकर अब हर कोई हैरान है.

अवैध प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

पुलिस की जांच के मुताबिक मृतक हजारीलाल (70) का आरोपी रामलाल की पत्नी अनारकली (65) के संग प्रेम संबंध था. दोनों के बीच चल रही यह प्रेम कहानी तकरीबन 8 साल से चल रही थी. इसके चलते रामलाल का अपनी पत्नी से कई बार कलह हो चुका था. दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे. ऐसे में रामलाल ने 10 दिन पहले हजारीलाल को मौत के घात उतारने की प्लानिंग कर ली.

सोते वक्त रामलाल ने हजारीलाल पर कुल्हाड़ी से किया वार

पुलिस के मुताबिक 2 और 3 अप्रैल के बीच की रात हजारीलाल बालू के ठेके पर चौकीदारी करते हुए सो रहे थे. इस दौरान उसकी प्रेमिका का पति रामलाल कुल्हाड़ी लेकर आ धमका. रामलाल ने सोते हुए हजारीलाल के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार किया. इससे हजारीलाल चारपाई से नीचे गिर गया. फिर रामलाल के चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए.

पुलिस ने रामलाल को किया गिरफ्तार

हत्या के बाद रामलाल घर चला गया. उसने कुल्हाड़ी को भी बालू की ढेर में छिपा दिया. उधर शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक रामलाल पर गया. फिर पुलिस रामलाल को ग्राम धनुआ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.

Follow Us