मां से था अवैध संबंध, पता चलते ही आपा खो बैठा पिता; ले ली बेटे की जान…Video

प्रयागराज में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी, क्योंकि उसे बेटे और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, समाज में पुलिस के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं और लेनदेन विवाद को भी एक संभावित कारण बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है और मामले की गहनता से छानबीन जारी है.

प्रयागराज में बेटे का मर्डर

उत्तर प्रदेश में धर्म की नगरी प्रयागराज में एक हैरान और परेशान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक के अपनी सगी मां के साथ अवैध संबंध थे. इसकी जानकारी होने पर युवक के पिता ने बेटे की हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला प्रयागराज में करेली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह का है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है.

पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु जायसवाल के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि प्रियांशु की हत्या खुद उसके ही पिता पप्पू जायसवाल ने की है. वारदात के बाद से ही आरोपी पिता फरार है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया है, हालांकि अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है. उधर, घटना को लेकर समाज में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

अवैध संबंध का आरोप

प्रयागराज पुलिस की एसीपी निकिता श्रीवास्तव के मुताबिक प्रियांशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी पिता की तलाश कराई जा रही है. इस बीच मामले की जांच में कई गंभीर इनपुट आए हैं. इसमें पाया गया है कि मृतक प्रियांशु के अपनी मां के साथ अवैध संबंध थे. इसकी जानकारी पिता पप्पू जायसवाल को हुई तो वह परेशान हो गया. गुस्से में आकर उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी.

रिश्तों का तार-तार करने वाली घटना

पुलिस का बयान सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कैसे किसी महिला का अपने ही बेटे के साथ अवैध संबंध हो सकता है. सोशल मीडिया यूजर पुलिस की इस थ्यौरी पर ही सवाल उठा रहे हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि पिता पुत्र के बीच लेनदेन को लेकर कोई विवाद हुआ था. इसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से पहले आरोपी के अरेस्ट होने का इंतजार कर रही है.

Follow Us