प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग, फंसे थे 12 लोग

प्रयागराज के एक होटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के समय होटल के अंदर करीब 12 लोग फंसे हुए थे. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Follow Us