प्रयागराज में रेस्टोरेंट पर छापा: बिरयानी में गोमांस बेचने का आरोप, 4 गिरफ्तार

प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापेमारी कर संदिग्ध मांस बरामद किया है. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में बीएनएस और यूपी गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Follow Us