नशे में बना रहा था पत्नी से संबंध, तभी गुस्से में घोंट दिया गला; टीचर हत्याकांड की कहानी

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नशेड़ी पति ने संबंध बनाते समय अपनी शिक्षिका पत्नी का गला घोंट दिया. वारदात के बाद आरोपी अपने 5 साल के बेटे के साथ फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में धर दबोचा है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि बहस के दौरान गुस्से में उसने यह जघन्य अपराध किया. पति नशे का आदी था और उसी दिन वह नशामुक्ति केंद्र से लौटा था.

रामपुर में हत्यारोपी पति गिरफ्तार Image Credit:

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक रूह कंपा देने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने संबंध बनाते बनाते अपनी पत्नी का गला घोंट दिया. वारदात के बाद आरोपी पत्नी का निर्वस्त्र शव वैसे ही बेड पर छोड़कर पांच साल के बेटे संग फरार हो गया. मामला रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में शिव विहार कॉलोनी का है. मृत महिला की पहचान प्राथमिक विद्यालय में टीचर एकता उर्फ पूजा के रूप में हुई है. वह यहां किराए का घर लेकर रहती थी.

टीचर के घर अगली सुबह दूध वाले ने खूब आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली तो मकान मालिक को सूचित किया. फिर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला महिला का नग्न शव बिस्तर पर पड़ा मिला. यह देखकर पुलिस भी एक पल के लिए हैरान रह गई. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसमें संबंध बनाने के दौरान गला घोंट कर हत्या की पुष्टि हुई है. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अब आरोपी को धर दबोचा है.

पिता ने लिखाई रिपोर्ट

पूजा के पिता राजेंद्र सिंह ने अपने दामाद पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है. उन्होंने बताया कि उनका दामाद नशे का आदी है और अपनी इसी आदत की वजह से दो बार नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुका है. इन दिनों भी वह मेरठ के नशामुक्ति केंद्र में रह रहा था. शनिवार को ही वह रामपुर आया और पत्नी बच्चे के साथ जमकर शॉपिंग की. फिर घर आकर रात में पत्नी के साथ संबंध बना रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपी ने उसी हाल में पत्नी का गला घोंट दिया.

आरोपी ने कबूला वारदात

पुलिस के मुताबिक इस इनपुट के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने पूरी वारदात कबूल लिया. बताया कि संबंध बनाते समय वह नशे में था और पत्नी उससे बहस करने लगी थी. ऐसे में उसने गुस्से में उसका गला घोंट दिया. वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए वह वापस मेरठ जाकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया था. पुलिस ने आरोपी से जरूरी पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Follow Us