GF की तय हुई थी शादी, BF ने किया विरोध तो रेत दिया गला; UP में खूनी इश्क की खौफनाक दास्तां

उत्तर प्रदेश के रामपुर में खूनी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. गर्लफ्रेंड की शादी तय होने का विरोध करने पर उसके प्रेमी विशाल का गला रेत दिया गया. विशाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने प्रेमिका के परिवार पर आरोप लगाया है. पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना रिश्तों में आई दरार और उसके खूनी अंजाम को बयां करती है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक खूनी इश्क का मामला सामने आया है. यहां कुछ लोगों ने एक युवक की गला रेत दिया. आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवक के परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड के परिजनों पर आरोप लगाया है. मामला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र में ओसी गांव का है.

इस वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक विशाल के परिजनों पुलिस को दिए शिकायत में वारदात की कहानी बयां की है. बताया कि विशाल का गांव की ही एक युवती के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों शादी करके साथ रहना चाहते थे. इसी बीच करीब दो हफ्ते पहले युवती के परिजनों ने उसकी शादी संभल जिले में रहने वाले किसी युवक से तय कर दी. यह जानकारी युवती ने विशाल को दी वह विरोध करने लगा. यहां तक कि उसकी युवती के परिवार वालों से झड़प भी हुई थी.

बातचीत के बहाने ले जाकर रेता गला

विशाल के परिजनों ने बताया कि इस झड़प के बाद युवती के परिजन विशाल को बातचीत के बहाने सूनसान स्थान पर ले गए और उसका गला रेत दिया. वारदात के बाद विशाल को मरा हुआ जानकर वहीं छोड़कर फरार हो गए. गनीमत रही कि समय रहते आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और उन लोगों को पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. इसी के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

छह लोगों पर केस दर्ज

विशाल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. घटना के बाद सीओ देवकीनंदन ने खुद अस्पताल और घटना स्थल का मौका मुआयना किया. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश कराई जा रही है. इसी के साथ विवाद की पृष्ठभूमि की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है. उधर, युवक के परिजनों ने साफ तौर पर कहा कि विशाल को रास्ते से हटाने की साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस विशाल के होश में आने के बाद बयान का इंतजार कर रही है.

Follow Us