फर्जी दरोगा कैसे फंसाता था शादी के जाल में? सहारनपुर में चढ़ा असली पुलिस के हत्थे
सहारनपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है. उसे शादी के नाम पर ठगी करते हुए पकड़ा गया है. आरोपी नकली वर्दी पहनकर युवती से शादी का झांसा दे रहा था. असली पुलिस को शक होने पर पूछताछ हुई और उसका भेद खुल गया. पुलिस अब अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है.
सहारनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक फर्जी दरोगा बनकर शादी के नाम पर ठगी का खेल रच रहा था. सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को उसके ऊपर शक हुआ ओर उससे पूछताछ की गई तो उसका सारा भेद खुल गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम कासिम बताया जा रहा है और वह बरेली का रहने वाला है. आरोपी दरोगा की वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट के आस-पास घूम रहा था और खुद को 2023 बैच का पुलिस अधिकारी बताता था. इसी फर्जी पहचान के जरिए उसने पीलीभीत के एक लड़की पक्ष को अपने जाल में फंसाकर उनकी बेटी से शादी का झांसा दे रहा था.
शादी पक्का करने लड़की पक्ष को बुलाया था
आरोपी ने दरोगा का धौस जामकर लड़की पक्ष को विश्वास में ले लिया था, उसने बताया था कि वह सहारनपुर कचहरी में तैनाती है. गुरुवार को इसी सिलसिले में पीलीभीत से युवती का परिवार उससे मिलने सहारनपुर पहुंचा था. इस बीच कलेक्ट्रेट के बाहर वर्दी में घूम रहे कासिम पर वहां मौजूद असली दरोगा को शक हुआ, उससे पूछताछ की तो भेद खुल गया.
असली दरोगा ने उसे पकड़ लिया, उससे बैच, रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. ओर उसका सारा भेद खुल गया पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस ने बरेली में उसके परिजनों से फोन पर बातचीत की, जिस पर परिजन कासिम की इस ठगीबाजी से अनजान नजर आएं.
दहेज पाने के लालच में पहनी दरोगा की वर्दी
जांच में पता चला कि आरोपी कासिम आरोपी कासिम पुत्र पुत्तन ने शादी करके मोटा दहेज पाने के लालच में दरोगा की वर्दी पहनी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया है. पुलिस अब जांच में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले कितने लोगों के साथ इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया.
