चैन की नींद सो रहे थे 5 मजदूर, तभी मौत बनकर आया ट्रक पलट गया…3 की मौत
सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से खेड़ा मुगल की ओर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान पास में ही पुल निर्माण स्थल के पास सो रहे मजदूरों के ऊपर पलट गया. इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर तरीके से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.
सहारनपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. थाना नागल क्षेत्र में सिडकी – झबरेड़ा मार्ग निर्माणाधीन पुल के पास कटर बजरी( गिट्टी) से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और नीचे सो रहे पांच मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.
सड़क किनारे सो रहे थे 5 मजदूर
बताया जा रहा है कि देर रात करीब एक बजे ट्रक मिर्जापुर क्षेत्र से खेड़ा मुगल की ओर जा रहा था. पुल निर्माण स्थल के पास काम कर रहे मजदूर असगर, इस्तकार, शौकीन, गुलफाम और कर्मवीर दिनभर की थकान के बाद वहीं सड़क किनारे सो गए थे. तभी अचानक मौत बनकर आया ट्रक उन पर पलट गया.
दो घंटे तक रेस्क्यू चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार ने मच गया. आसपास के मजदूर दौड़े और फावड़े से मलबा हटाना शुरू किया बजरी के नीचे दबे साथियों की आवाजें सुनकर हर कोई उन्हें बचाने की कोशिश में जुट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को निकाला,
3 की मौत, 2 की हालत गंभीर
पुलिस पांचों को अस्पताल लेकर पहुंची पर डॉक्टरों ने असगर, इस्तकार और शौकीन को मृत घोषित कर दिया. वही गुलफाम और कर्मवीर की हालत गंभीर बनी हुई है. ये पांचों मजदूर सहारनपुर के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले है जो अपने घरों से रोजी-रोटी कमाने निकले थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें वापस लौटने का मौका ही नहीं दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.
चालक की तलाश में जुटी हुई है पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक ट्रक थाना मिर्जापुर क्षेत्र से खेड़ामुगल की ओर निर्माणाधीन सड़क के लिए गिट्टी लेकर जा रहा था. पुलिस द्वारा ट्रक के दस्तावेजों की जांच की गई, जो सही पाए गए हैं.हालांकि, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही
