‘गुर्जर से शादी करो तो मानेंगे…’ इकरा हसन के बयान पर बोले BJP विधायक नंद किशोर, दिया खुला चैलेंज
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सपा सांसद इकरा हसन को "गुर्जर से शादी करो" का खुला चैलेंज दिया है. कहा कि वोट के लिए रिश्ते जोड़ने के बजाय, यदि इकरा सच में गुर्जर समाज की बेटी हैं तो उन्हें किसी गुर्जर से शादी करनी चाहिए. विधायक ने शादी में मदद का भी प्रस्ताव दिया है.
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्ज्जर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने सपा सांसद इकरा हसन को चैलेंज करते हुए कहा कि गुर्ज्जर की बेटी हो तो गुर्जर से शादी करो, फिर वह भी अपने समाज का मान लेंगे. सहारनपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी विधायक ने कहा कि केवल वोट हासिल करने के लिए अनर्गल प्रलाप करने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि सपा सांसद इकरा हसन हाल ही में एक गुर्जर बाहुल्य इलाके में पहुंची थी. वहां उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वह भी उनकी बेटी हैं. बल्कि उन्होंने भीड़ से पूछा था कि क्या वह वह उनकी बेटी नहीं हैं? इकरा हसन के इसी बयान जवाब में विधायक नंद किशोर कहा कि वोट पाने के लिए वो रिश्ते जोड़ रही हैं. यदि वह सही में गुर्जर समाज की बेटी हैं तो गुर्जर के बेटे से शादी करें. फिर वह भी मान लेंगे.
शादी में करेंगे मदद
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यहां की सांसद दावे से कहती हैं कि वो गुर्जर हैं. उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन वह किसी गुर्जर से शादी करें तो ही वह मानेंगे. बल्कि गुर्जर समाज उन्हें अपनी बेटी मान लेगा. उन्होंने कहा कि गुर्जरों में नेता हैं, आईएएस और आईपीएस के अलावा डॉक्टर-इंजीनियर भी हैं. वह एक बार पहल करें, वह खुद आगे बढ़कर उनकी शादी में मदद करेंगे.
वोट लेने के लिए बना रहीं रिश्ते
बीजेपी विधायक ने कैराना सांसद इकर हसन पर वोट पाने के लिए रिश्ते बनाने का आरोप लगाया. कहा कि इससे उनका कोई भल नहीं होने वाला है. यदि वह वास्तव में गुर्जर समाज की बेटी हैं तो उन्हें गुर्जर क्या, किसी भी हिंदू से शादी कर दिखाना होगा. उन्होंने कहा कि वोट लेने के लिए वह रिश्ते जोड़ने की कोशिश कर रही है, उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन बाद में राजनीतिक सुर बदल जाते हैं.
विवादित बयान से सुर्खियों में नंदकिशोर गुर्जर
नंदकिशोर गुर्जर का यह कोई पहला विवादित बयान नहीं है. बल्कि वह अपने विवादित बयानों की वजह से ही सुर्खियों में रहते हैं. अभी हाल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे हैं कि जो वंदे मातरम गाएगा, जय श्रीराम कहेगा, हर हर महादेव कहेगा वो ही अच्छा है. जो यहां मक्कारी करेगा, उसको हम ठीक करेंगे. इस वीडियो पर काफी प्रतिकिया आई थी.
