शाकुंभरी देवी में गैर-हिंदू की एंट्री पर बैन लगाने की मांग पड़ी महंगी, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाकुंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले से पहले गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले विवादित पोस्टर सामने आने से माहौल गरमा गया है. बजरंग से जुड़े लोगों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में गैर हिंदुओं को मेले में न आने की चेतावनी दी गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोस्टरों को हटाते हुए FIR दर्ज कर ली है और साफ किया है कि जिले का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

Follow Us