‘UGC नियम वापस नहीं हुए तो…’, करणी सेना ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है. उत्तराखंड से शुरू हुई सवर्ण समाज की यात्रा अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंच चुकी है और आगे हरियाणा होते हुए दिल्ली तक जाएगी. करणी सेना संघ के अध्यक्ष नीरज चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यूजीसी के नियम वापस नहीं लिए गए तो देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने 8 मार्च को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. इस मुद्दे को लेकर सवर्ण समाज में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है और आंदोलन तेज होने की संभावना है.
More Videos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जेनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

मुंबई स्टाइल में देशी स्वाद; भुला नहीं पाएंगे मुल्तानी छोले-पाव का टेस्ट

