गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: संभल में बेकाबू होकर पलटी बस, 2 लोगों की मौत; मच गई चीख पुकार

बहराइच से जालंधर जा रही यात्रियों से भरी एक सेमी डीलक्स बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाकी सभी यात्रियों को किसी को हल्की तो किसी को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर स्थिति में 24 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद उमड़ी भीड़ Image Credit:

उत्तर प्रदेश के संभल से गुजर रही गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां बहराइच से जालंधर जा रही यात्रियों से भरी एक सेमी डीलक्स बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाकी सभी यात्रियों को किसी को हल्की तो किसी को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर स्थिति में 24 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे की तेज आवाज हुई. सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू की. उधर, बस में फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सभी यात्रियों को बस में से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दो यात्रियों को मृत घोषित किया है. पुलिस ने इन दोनों यात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया है.

कई यात्रियों की हालत नाजुक

पुलिस के मुताबिक सभी यात्रियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, लेकिन इनमें कई लोगों की हालत नाजुक है. फिलहाल इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. इनमें से कुछ यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में रखा गया है, वहीं कुछ को उनकी हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रैफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक यह हादसा बहजोई के लहरावन इंटरचेंज के पास हुआ.

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

हादसे की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बस पूरी रफ्तार में आ रही थी. किसी कारणवस अचानक बेकाबू हुई और फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. पुलिस के मुताबिक हादसा भीषण था. इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. पुलिस को आशंका है कि बस चालक को नींद होने की वजह से बस बेकाबू हुई होगी. पुलिस फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. बस को क्रेन की मदद से खायी से निकालकर सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है.

Follow Us