अखिलेश ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, ओवैसी के साथ गठबंधन पर पर क्या कहा?

सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की वजह भी बताई. साथ ही 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में ओवैसी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी अपनी राय दी.

टीवी 9 के मंच पर अखिलेश यादव Image Credit:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन में कहा कि’ CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव इस वजह से लाया गया ताकि उनकी क्रेडिबिलिटी खत्म हो. SIR के जरिए बहुत बड़ी संख्या वोट काटे गए हैं. ऐसे लोगों के वोट काटे गए जो जिंदा है. हमने ऐसे लोगों को ढूंढ निकाला. मैं जानना चाहता हूं कि चुनाव आयोग ने क्या एक्शन लिया.

यूपी को लेकर इलेक्शन कमीशन के फैसलों से सहमत नहीं

इलेक्शन कमीशन बीजेपी के साथ मिलकर भेदभाव पूर्ण करता है. चुनाव आयोग का काम वोट काटने की बजाय वोट जुड़वाने का काम था. हमारा बाय इलेक्शन लूट लिया गया, पुलिस ने वोट डाला. इलेक्शन कमीशन से हमने सीसीटीवी निकलवाने की गुजारिश की. चुनाव आयोग ने कुछ नहीं सुना. यूपी को लेकर इलेक्शन कमीशन के फैसलों से हम बिल्कुल सहमत नहीं है.

‘पीडीए और मुस्लिम समाज के लोगों के वोट कटवाए गए’

जब फॉर्म-7 भरा जा रहा है तब बीजेपी वाले की तरफ से एक मजदूर के फर्जी दस्तखत कर कई लोगों के नाम कटवा लिए गए. हम उस व्यक्ति को ढूंढ कर लाए. लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. एक दशरथ नाम के व्यक्ति ने 100 लोगों का नाम कटवाया. सबसे ज्यादा पीडीए ओर मुस्लिम समाज के लोगों को वोट काटा गया. लेकिन चुनाव आयोगने कई कार्रवाई नहीं की.

2027 चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने को लेकर क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गंठबंधन को लेकर कहा अब तक तो हम लोग साथ हैं. 2027 में भी हम साथ रहेंगे, साथ चुनाव लड़कर बीजेपी को हराएंगे. वहीं, अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की अगुवाई की संभावनाएं को लेकर कहा कि फिलहाल, हमारा फोकस यूपी में है. हम यहीं से संतुष्ट है और हमारा टारगेट बीजेपी को हराने का है. हम यूपी से बाहर नहीं जाना चाहते हैं.

औवैसी के साथ गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश

ओवैसी के साथ गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में हमने जिस तरीके से बीजेपी को चुनाव हराया था, उसी रणनीति को और मजबूत बनाकर और लोगों को जोड़कर आगे बढ़ेंगे. औवेसी के साथ गठबंधन संभव है कि नहीं इस पर अखिलेश ने कहा हमे अभी कुछ नहीं पता. पीडीए ने हमें जिताया हम पीडीए की रणनीति के साथ ही आगे बढ़ेंगे और लोगों को जोड़ेंगे.

Follow Us