‘UP में गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है’, अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा- BJP का सफाया तय
सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन में पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस बार यूपी से बीजेपी का सफाया तय है. अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के RSS ज्वॉइन करने के ऑफर पर भी तंज कसा.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टीवी9 भारतवर्ष के मंच से ऐलान किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सफाया तय है. यूपी की जनता ने तय कर लिया है.’ वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के RSS ज्वॉइन करने के ऑफर पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल यूपी में गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है… वाराणसी हो या गोरखपुर.. सवाल यह है कि आखिर यह गांजा जा कहां रहा था?
यूपी का बुरा हाल है-अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आज यूपी का बुरा हाल है. गंगा-यमुना की सफाई नहीं हुई. सीएम से कोई उम्मीद मत करिए. बीजेपी का यूपी से सफाया होने जा रहा है. बीजेपी वालों को गायों से मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ गोबर से प्यार है. हम आज से गाय की सेवा नहीं कर रहे हैं. बीजेपी वालों के यहां गाय नहीं है. अगर कोई चीज खराब करवानी है तो बीजेपी को दे दो.
अखिलेश बोलें- चुनाव आयोग भेदभाव करता है
अखिलेश यादव ने कहा अगर बीजेपी ने चुनाव में गड़बड़ियां नहीं की होती तो 2024 विधानसभा चुनाव में और भी बुरी तरह हारती. अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन बीजेपी के साथ मिलकर भेदभाव पूर्ण करता है. हमारा बाय इलेक्शन लूट लिया गया, पुलिस ने वोट डाला. इलेक्शन कमीशन से हमने सीसीटीवी निकलवाने की गुजारिश की. चुनाव आयोग ने कुछ नहीं सुना. यूपी को लेकर इलेक्शन कमीशन के फैसलों से हम बिल्कुल सहमत नहीं है. चुनाव आयोग का काम वोट काटने की बजाय वोट जुड़वाने का काम था.
पीडीए की रणनीति पर आगे बढ़ेंगे-अखिलेश
अखिलेश यादव कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में हमने जिस तरीके बीजेपी को हराया था, 2027 के इलेक्शन में भी बिल्कुल उसी रणनीति पर आगे बढ़ेंगे. पीडीए ने हमें जिताया हम पीडीए की रणनीति को अपनाएंगे. बीजेपी को हराने के लिए और भी लोगों को जोड़ते हुए चलेंगे. अखिलेश साफ किया है कि सपा और कांग्रेस अभी साथ है. 2027 में भी दोनों साथ रहेंगे, साथ चुनाव लड़कर बीजेपी को हराएंगे.