6 महीने से प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी, अब पति ने उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम

शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल उसका अपनी पत्नी से तालाक का मुकदमा चल रहा था. उसकी पत्नी करीब 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही थी. इसी से नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की जान ले ली.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

शाहजहांपुर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी है. उसकी पत्नी कई महीनों से पति से अलग अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. घटना थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर कालोनी की है. मृतका की पहचान 31 साल की आरती के रूप में हुई है.

सुबह-सुबह ऐसा नजारा देख सन्न रह गए लोग

दरअसल, आज यानी बुधवार को लोगों ने एक मकान के बाहर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा देखा. शव के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था. वहीं, एक और व्यक्ति वहां बैठा रो रहा था. यह नजारा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल लेकर आई. डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह-सुबह ऐसा नजारा देख सभी सन्न रह गए.

पति से चल रहा था महिला के तालाक का मुकदमा

मृतका आरती की शादी रेती मोहल्ले के रहने वाले मनमोहन पांडेय से हुई थी. उसकी एक बेटी भी है. आरती का अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था. आरती करीब 6 महीने से चौक कोतवाली क्षेत्र के बृज बिहार कालोनी के रहने वाले ब्रजदीप के साथ राजकीय मेडिकल कालेज के पीछे बालाजी नगर कालोनी में एक किराये के मकान में रह रही थी.मृतका की बेटी पति मनमोहन के साथ रहती है.

परिवार को दी गई महिला की मौत की जानकारी

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की मौत की जानकारी उसके परिवार को दी गई. महिला के प्रेमी और पति से पूछताछ कर रही है. दोनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे चौक कोतवाली क्षेत्र में हुई. फिलहाल, यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.