‘जय श्रीराम कहोगे, तभी प्रसाद मिलेगा’…मुस्लिम व्यक्ति के सामने BJP नेता ने रखी शर्त, VIDEO वायरल
डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के करीबी और बीजेपी नेता लवकुश ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह एक मुस्लिम व्यक्ति से यह कहते हुए साफ साफ दिख रहे हैं कि अगर प्रसाद लेना है, तो जय श्री राम और जय श्री कृष्ण का जय घोष करना होगा. मुस्लिम व्यक्ति द्वारा जय श्री राम और जय श्री कृष्ण का जय घोष करने के बाद उसे पूड़ी-सब्जी की थाली दी गई .
डुमरियागंज के भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बहुत ही करीबी लवकुश ओझा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में लवकुश ओझा ने बड़े मंगलवार के दिन आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद के रूप में पूरी सब्जी खाने आए टोपी पहने मुस्लिम व्यक्ति से जय श्रीराम का नारा बुलवाकर उसे प्रसाद देते हुए नजर आ रहे हैं.
16 जून का बताया जा रहा है वीडियो
यह वायरल वीडियो 16 जून का बताया जा रहा है. यह वाकया तब हुआ जब बड़े मंगलवार पर डुमरियागंज बीजेपी कार्यालय पर भंडारा का कार्यक्रम पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित किया गया है. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा था.
जय श्रीराम का उद्घोष के बाद ही मुस्लिम व्यक्ति को दी प्रसाद की थाली
प्रसाद वितरण के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति भी इस भंडारे में पहुंचा. इस दौरान वहां प्रसाद परोस रहे लवकुश ओझा उस मुस्लिम व्यक्ति से यह कहते हुए साफ साफ दिख रहे हैं कि अगर प्रसाद लेना है, तो जय श्री राम और जय श्री कृष्ण का जय घोष करना होगा. मुस्लिम व्यक्ति द्वारा जय श्री राम और जय श्री कृष्ण का जय घोष करने के बाद उसे पूड़ी-सब्जी की थाली दी गई .
वीडियो वायरल होने पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वीडियो वायरल होने के बाद अब इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस दौरान कुछ लोगों ने इसे धार्मिक सौहार्द का उदाहरण बताया. वहीं, कुछ लोगों ने इसे कुछ ने इसे धार्मिक पहचान के आधार पर शर्त रखने का मामला बताते हुए कड़ी आलोचना की.
लवकुश ओझा की पत्नी हैं ब्लॉक प्रमुख
बता दें कि भाजपा नेता लवकुश ओझा, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेहद करीबी बताए जाते हैं. उनकी पत्नी शशिकला ओझा ब्लॉक प्रमुख हैं. वहीं, लवकुश ओझा खुद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैं. साथ ही वह ब्लॉक प्रमुख संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष भी हैं.