सिद्धार्थनगर: थाने से कैसे भागे दो इनामी गैंगस्टर? 2 घंटे तक मचा रहा हड़कंप, फिर ऐसे लगे हाथ

सिद्धार्थनगर में थाने से दो इनामी गैंगेस्टर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. दोनों आरोपियों ने हवालात से पेट दर्द का बहाना था. इसके बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर रफूचक्कर हो गए. इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था. हालांकि, एसओजी और पुलिस टीम ने दो घंटे के अंदर इन्हें फिर से दबोच लिया.

शोहरतगढ़ से फरार 2 इनामी गैंगस्टर 2 घंटे में पकड़े गए Image Credit:

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाने में रविवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया. हवालात से गैंगेस्टर एक्ट के दो इनामी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. पुलिस टीम ने सात मार्च की शाम दोनों को गिरफ्तार करके थाने की हवालात में रखा गया था. दोनों इनामी गैंगेस्टर के खिलाफ दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं.

जानकारी के मुताबिक, इनामी अभियुक्त के नाम अतुल उर्फ़ इंद्र कपूर और रकीब हैं. दोनों पर 25, 25 हजार रुपये के इनाम घोषित हैं. अतुल के खिलाफ 15 मुकदमे और दूसरे के खिलफ 6 मुकदमे जिले के विभिन्न थानो में दर्ज हैं. हांलाकि, दोनों को फरार होने के महज दो घंटे में ही एसओजी और पुलिस ने खोजकर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है.

थाने से कैसे भागे दोनों इनामी गैंगस्टर?

पूरा मामला रविवार सुबह 6 बजे शोहरतगढ़ थाने का हैं. अतुल नामक अभियुक्त ने हवालात के अंदर से बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा हैं. यह सुनकर पहरा संतरी ने हवालात का दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खुलते ही 25, 25 हजार रूपये के इनामिया दोनों अभियुक्त पहरा संतरी से भिड़ गये और ज़ब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों फरार हो गए.

इस बात की जानकारी तत्काल हेड मुहर्रीर ने उच्च अधिकारियो को दी. एसपी अभिषेक महाजन ने आनन फानन में SOG और थाना प्रभारी की टीम को फरार अभियुक्तों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. इसके बाद संयुक्त टीम ने महज दो घंटे में इन दोनों को सघन घेराबंदी करते हुए चौधरी लान के पीछे स्थित खेत से दोबार गिरफ्तार किया.

दोनों गैंगेस्टर नीबी दोहनी गांव के रहने वाले

सिद्धार्थनगर एसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि पकड़े गये दोनों अभियुक्त शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के नीबी दोहनी गांव के रहने वाले हैं. संतरी पहरा की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ BNS की धारा 121(2),262,132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद दोनों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है.

Follow Us