‘तुम आ जाओ या फिर किसी और को भेज दो…’ डॉक्टर ने महिला कर्मी से कर दी घिनौनी डिमांड, वायरल हो रहा ऑडियो

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक डॉक्टर ने महिला कर्मचारी से घिनौनी मांग की, जिसका ऑडियो वायरल हो गया है. डॉक्टर ने पहले घूमने-शॉपिंग का लालच दिया, फिर इनकार करने पर किसी और लड़की का इंतजाम करने को कहा. महिला की शिकायत पर सीएमओ ने जांच बिठाई है. आरोपी डॉक्टर पर पहले भी ऐसी हरकत का आरोप लग चुका है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक डॉक्टर ने विभाग की एक महिला कर्मचारी ने घिनौनी डिमांड कर डाली है. डॉक्टर ने कर्मचारी को घूमने-फिरने और शॉपिंग कराने का लालच देकर अपने आवास पर बुलाया. वहीं जब महिला कर्मचारी ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने किसी और लड़की की व्यवस्था करने को कहा. आरोपी डॉक्टर की इस डिमांड पर महिला कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने और आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी. इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ सुल्तानपुर ने मामले की जांच बैठा दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर जिलेके एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी हैं. इस सीएचसी पर कई महिला कर्मचारी भी तैनात हैं और इन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां मिली हुई हैं. आरोप है कि डॉक्टर ने इन्हीं में से एक महिला कर्मचारी को फोन किया था. इसमें डॉक्टर ने पहले घूमने-फिरने, शॉपिंग करने और प्यार करने बातों में उसे फंसाने की कोशिश की, लेकिन महिला कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने सीधे तौर पर अपनी घिनौनी मांग रख दी.

पहले भी कर चुका है घिनौनी हरकत

महिला कर्मचारी ने इसका विरोध करते फोन काटने और अधिकारियों को शिकायत देने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि तुम नहीं आ सकती तो किसी और लड़की का ही इंतजाम कर दो. इसके लिए जितने रुपयों की जरूरत होगी, वह दे देगा. आरोप है कि डॉक्टर ने इस महिला कर्मचारी को पहले भी फोनकर इस तरह की डिमांड कर चुका है. इस संबंध में महिला ने सीएमओ से शिकायत भी की थी. लेकिन दोबारा डॉक्टर द्वारा हरकत दोहराने पर पीड़ित महिला कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने की बात कही है.

वायरल ऑडियो की जांच शुरू

सीएमओ भारतभूषण ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सीएचसी प्रभारी की शिकायत की है. इस शिकायत की जांच के लिए उन्होंने कमेटी गठित कर दिया है. यह कमेटी दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रिपोर्ट पेश करेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस कमेटी के सामने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.