फरवरी में ही गर्मी की दस्तक, यूपी में पारा पहुंचा 30 डिग्री के पार, बारिश का भी है अलर्ट

फरवरी महीने में गर्मी ने दस्तक दे दी है. यूपी में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है. दिन में चटख धूप खिल रही है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 से 20 डिग्री तक का अंतर देखा जा रहा है. ऐसे में बच्चे और बूढ़ों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है.

यूपी में मौसम Image Credit:

15 फरवरी आते-आते यूपी में तकरीबन पूरी तरह से विदाई हो चुकी है. शीतलहर से छुटकारा मिल चुका है. दिन में अच्छी-खासी धूप खिल रही है. तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दिन में अब तेज और चटख धूप निकल रही है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है.

पहाड़ी क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर यूपी पर भी पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ , गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और हाथरस में बारिश हो सकती है.

बारिश का है अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 16 फरवरी तक बारिश की स्थिति बन सकती है. बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. बीच-बीच में बारिश होती रहेगी. इसके 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है.

तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 24 घंटे के दौरान अयोध्या सबसे ठंडा जिला है. यहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रिकार्ड किया गया. फिर, बांदा में 9.2, फुरसतगंज में 9.6, बहराइच में 9.8 और कानपुर में 10 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर रहा. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो बांदा सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. फिर, प्रयागराज 30.4, वाराणसी 29.9 और हमीरपुर में 29.3 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर रहा.

लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ी

यूपी के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 से 20 डिग्री तक का अंतर देखा जा रहा है. तापमान में अधिक अंतर बच्चों सहित बड़े भी सर्दी-खांसी की चपेट ले रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी रात के तापमान में इतना इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसमें भी तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है.

Follow Us