फिरोजाबाद DM पर आरोप लगाने वाली तहसीलदार पर एक्शन, पद से हटीं; जानें क्या है पूरा मामला

फिरोजाबाद जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने वाली तहसीलदार राखी शर्मा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्हें तहसीलदार पद से हटा कर राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है. राखी शर्मा पर अनुशासनहीनता और अनधिकृत मीडिया वार्ता का आरोप है. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच अब मंडलायुक्त लखनऊ करेंगे.

फिरोजाबाद DM पर आरोप: तहसीलदार राखी शर्मा पद से हटीं Image Credit:

फिरोजाबाद जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने वाली तहसीलदार राखी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई हुई है. उन्हें तत्काल प्रभाव से तहसीलदार पद से हटा कर राजस्व परिषदस लखनऊ से संबद्ध किया गया है. राखी शर्मा पर अनुशासनहीनता और अनधिकृत मीडिया वार्ता का आरोप है. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच मंडलायुक्त लखनऊ को सौंपा गया है.

PCS अधिकारी राखी शर्मा, आगरा के बल्केश्वर की रहने वाली है, और टूंडला में तहसीलदार के पद पर तैनात थी, डीएम रमेश रंजन ने गुरुवार शाम उनका स्थानान्तरण शिकोहाबाद तहसील में किया था. इसके बाद उन्होंने डीएम पर भ्रष्टाचार और शोषण के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, साथ ही डीएम के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.

डीएम पर iPhone लेने और वेतन रोकने का आरोप

PCS अधिकारी राखी शर्मा ने 16 अप्रैल को टूंडला से शिकोहाबाद तबादले के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि डीएम ने दबाव बनाकर उनसे ₹1.75 लाख का iPhone लिया, जो अभी भी उनके पास है. साथ ही 8 महीने का वेतन रोका गया, जो बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर जारी किया गया था.

जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन ने अपने मीडिया ग्रुप पर रात 10.17 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि तहसीलदार राखी शर्मा के खिलाफ शासन ने कड़ी कार्रवाई की है. उन्हें तत्काल प्रभाव से तहसीलदार पद से हटा कर राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध किया गया है. इसके अलावा जमीन से संबंधित शिकायतों के मामले में भी जांच के आदेश हैं.

विभागीय कार्यवाही में अलग से आरोप पत्र जारी होगा

वहीं, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त ने भी इस बाबात विज्ञप्ती जारी किए हैं. इसमें कहा गया कि राखी शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 का उल्लंघन किया है. उन्हें तहसीलदार फिरोजाबाद पद से हटा दिया गया है. इस पूरे मामले की जांच मण्डलायुक्त लखनऊ को सौंपा गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही में अलग से आरोप पत्र जारी होगा.

Follow Us