UP में पड़ने वाली है भयंकर ठंड, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, शीतलहर का भी अलर्ट

यूपी में ठंडक बढ़ती जा रही है. आने वाले दिनों में पारे में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया गया है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों घने कोहरे की संभावना बन सकती है.

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में ठंड में और भी इजाफा होते जा रहा है. उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण सर्दी लगातार बढ़ रही है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे आ गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आज सुबह अधिकतर जिलों में कोहरा असर देखना पड़ा. इस बीच विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई. कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर के पास दर्ज किया. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कोहरे की स्थिति और गंभीर बनी रह सकती है. हालांकि, दिन के वक्त मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और अच्छी धूप खिली रह सकती है.

9 डिग्री तक पहुंचा पारा

वहीं अब प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान बाराबंकी, कानपुर नगर, इटावा और मेरठ में 9 डिग्री मिनिमम टेंपरेटर दर्ज किया गया. वहीं, मुजफ्फरनगर में 9.8 और बरेली में 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

शाहजहांपुर रहा सबसे गर्म जिला

अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो शाहजहांपुर सबसे गर्म जिला रहा है. यहां 29.5 डिग्री मैक्सिम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा कानपुर में 28.8, प्रयागराज में 28.6, हमीरपुर में 28.2 और वाराणसी में 28.1 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

प्रदूषण की स्थिति गंभीर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. नोएडा में पीएम 2.5 का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया.वहीं, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 पाया गया. मेरठ में एक्यूआई 261 रिकार्ड किया गया. इसके अलावा लखनऊ और वाराणसी में एक्यूआई 202 और 158 दर्ज किया गया.

अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी

बता दें पिछले कुछ दिनों के मुकाबले नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के प्रदूषण की स्थिति में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन अब भी सिचुएशन बहुत गंभीर है. फिलहाल, अस्पतालों में सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी. ऐसी स्थिति सेहत के लिए बेहद बेहद खतरनाक है.

प्रदूषण को कंट्रोल करने की हो रही कोशिश

फिलहाल, इस वक्त खुद का ख्याल रखने की अधिक जरूरत है. घरों के अंदर रहने की कोशिश करें. मुमकिन हो तो एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें. बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें. फिलहाल, उत्तर प्रदेश सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटोरिक्शा पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.