अब हिंदुओं से सीधे गाय खरीदेंगे अविमुक्तेश्वरानंद, OLX की तर्ज पर लॉन्च किया ‘गो-LX’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 'गो-LX' नामक एक नई पहल की घोषणा की है. इस OLX-तर्ज वाले मंच पर हिंदू अपनी गाय बेच सकेंगे, जिन्हें शंकराचार्य स्वयं खरीदेंगे. शंकराचार्य ने कहा कि ये फैसला झूठे नरेटिव मुसलमानों द्वारा गाय न खरीदने से हिंदुओं को नुकसान होता पर लिया गया.
वाराणसी स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो-संरक्षण और गो-तस्करी को रोकने के लिए बड़ी पहल की है. इसके लिए वह ओएलएक्स के तर्ज पर गो-LX साइट का निर्माण करेंगे. जहां गाय को बेचने की इच्छा रखने वाला हिंदूओं से वह खुद उसे खरीदेंगे. साथ ही इसपर हिदू परिवार सीधे एक-दूसरे से गाय खरीद और बेच सकेंगे.
शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई हिंदू गाय को बेचना चाहता है तो उसके लिए हम एक योजना शुरू कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत हम उस हिंदू से गाय को खरीदेंगे. इस योजना में हम अकेले नही है. गौरक्षा का पुण्य अर्जित करने का भाव रखने वाले बहुत से हिंदू हमारे साथ हैं. साथ ही कहा कि ये फ़ैसला कुछ कट्टर मौलानाओं के झूठे नरेटिव को देखते हुए लिया है.
‘कुछ कट्टर मौलाना झूठे नरेटिव फैला रहे’
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ कट्टर द्वारा झूठा नरेटिव फैलाया जा रहा है कि ‘अगर मुसलमान गाय नहीं खरीदेगा तो मुसलमान फायदे में रहेगा और हिन्दू घाटे में रहेगा. क्योंकि मुसलमान एक-एक गाय लाख-लाख रुपए का खरीद कर उसको काट कर खाता था. अब जब मुसलमान गाय खरीदेगा ही नहीं तो हिंदुओं को इससे बड़ा घटा होगा.’
शंकराचार्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि बहुत सारे हिंदू अपने गाय को बेचना चाह रहे हैं लेकिन मुसलमान उसे नहीं खरीद रहा है जिससे हिन्दू बहुत परेशान हैं. एक महिला को कहते दिखाया गया कि मुसलमानों के गाय न खरीदने से हिंदू व्यापारियों की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि यह कि सरासर गलत है.
‘कोई हिंदू गाय को कटने के लिए बेचता’
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कोई भी हिन्दू कभी भी किसी भी कसाई को गाय नहीं बेचता है. अगर हिंदू को यह मालूम हो जाए कि यह गाय काटी जाएगी तो वह किसी भी कीमत पर गाय को नहीं बेचेगा. शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू पहले से गाय का व्यापार करते हैं लेकिन वो गाय को तभी बेचते है जब गाय को खरीदने वाला गाय की सेवा एवं रखरखाव करेगा.
उन्होंने कहा कि यह कहना कि हिंदू गाय को कटने के लिए बेचता है, यह सरासर गलत है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने गोएलएक्स वेबसाइट को शुरू करने का फ़ैसला लिया है. यह OLX की तरह काम करने वाला एक ऑनलाइन ऐप और पोर्टल होगा, जिसपर इस सेवा के उपयोग के लिए कोई कमीशन या शुल्क हिंदूओं से नहीं लिया जाएगा.