लखनऊ में चाइनीज मांझे का आतंक जारी, पिता के साथ बाइक से जा रही बच्ची के गले में फंसा, लगे 10 टांके

राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रतिबंध के बावजूद यह जानलेवा मांझा लगातार लोगों को निशाना बना रहा है. हाल ही में इससे एक 6 साल की बच्ची का गला कटा, जिससे उसे 10 टांके लगे हैं. शहर में छापेमारी के बावजूद इसकी बिक्री और उपयोग जारी है.

अपने पिता के साथ पीड़ित बच्ची Image Credit:

लखनऊ में जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक अब भी जारी है. प्रतिबंधों के बावजूद यह मांझा लगातार लोगों को निशाना बना रहा है. रविवार को थाना वज़ीरगज के गोलागंज चार बत्ती चौराहा के पास एक 6 साल की बच्ची मांझे का शिकार हो गई. चाइनीज मांझे से बच्ची का गला बुरी तरह कट गया. वह खुन से लतपथ हो गई, उसके गले पर कई टांके लगाए गए.

जानकारी के मुताबिक, कैसरबाग ओडियन सिनेमा के पास रहने वाले खलील अहमद अपनी बच्ची अबीरा के साथ बाइक से सामान लेने जा रहे थे. तभी चार बत्ती चौराहे से कैसरबाग बस अड्डा जाने वाली रोड पर अचानक पतंग का मांझा आ जाने से बच्ची की गर्दन और हाथ की एक उंगली कट गई. पिता उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसे 10 टांके लगे.

पिता ने पुलिस से की सख्त कार्यवाही करने की मांग

फिलहाल. बच्ची की हालत स्थित बताई जा रही है, डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है. हालांकि, इस घटना के बाद से बच्ची के पिता और स्थानीय लोग काफी आक्रोशि हैं. पीड़ित पिता ने पुलिस से दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है. इससे पहले एशियन न्यूज के ब्यूरो हेड अभिषेक शर्मा भी चाइनीज मांझे के शिकार हुए, जिसमें मांझे से उनकी उंगली कट गई.

गोमती बैराज पुल पर पत्रकार अभिषेक शर्मा शिकार

पत्रकार अभिषेक शर्मा, अपने दफ्तर से निकल कर घर जा रहे थे, इस दौरान गोमती बैराज पुल पर चाइनीज मांझे के शिकार हो गए. वहीं, इससे पहले चार फरवरी को मांझे की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी. एक युवक की स्कूटी से जाते समय गले की नश कट गई थी. केवल इस साल जानलेवा मांझे से दर्जनों लोग घायल हुए है, जबकी चार लोगों की मौत हो चुकी है.

CM योगी ने मांझे से हुई मौत को हत्या बताया

हालांकि, इसको लेकर शहर में प्रशासन की ओर से सख्त कदम भी उठाया गया, कई दिनों तक छापेमारी अभियान, जगह-जगह से मांझे को हटाने का काम और इसकी बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया. वहीं, मुख्य़मंत्री योगी ने इससे होने वाली मौत को हत्या की श्रेणी में रखा है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR के निर्देश दिए हैं.

Follow Us