क्या मां बनना चाहती हैं पवन सिंह की पत्नी? भगवान विश्वनाथ के दरबार में मांगी खास मुराद
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काशी विश्वनाथ में एक खास मुराद मांगी है, जिससे उनके मां बनने की अटकलें तेज हो गई हैं. वे एक वीडियो में अपनी बहन के बेटे को दुलारती दिखीं, जिससे फैंस में उम्मीद जगी. हालांकि, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है, जिससे यह मुराद आसान नहीं दिखती. ज्योति रिश्ते बचाने की कोशिश में हैं.
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. दरअसल यह चर्चा ज्योति सिंह के एक वीडियो को लेकर हो रही है. अपनी बहन जूही के ब्लॉग में लगा यह वीडियो काशी विश्वनाथ मंदिर का है. इसमें ज्योति सिंह बहुत खुश नजर आ रही है. भगवान विश्वनाथ के दर्शन के बाद बनाए इस वीडियो में ज्योति सिंह कह रही है कि वह अक्सर बाबा के दरबार में आती हैं.
उन्होंने बताया कि इस बार बाबा के दर्शन कर उन्होंने खास मुराद मांगी है. हालांकि इसका खुलासा वह अभी नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कहा कि उनकी बाबा विश्वनाथ पर अटूट आस्था है. इसलिए उन्होंने बाबा से अपने और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर दुआ मांगी है. साथ ही बाबा से एक खास मुराद भी मांगी है, जिसकी चर्चा समय आने पर करेंगी. उनके इस बयान पर उनके फैंस भी उत्साहित हैं. लोग कयास लगा रहे हैं कि यह मुराद ज्योति सिंह के मां बनने से संबंधित हो सकता है.
इसलिए हो रही चर्चा
इस वीडियो में नजर आ रहीं ज्योति सिंह की गोद में उनकी बहन जूही का बेटा ‘भोलू’ है. उसे वह बहुत दुलार करती दिख रही हैं. इस देखकर ही ज्योति सिंह और पवन सिंह के फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद ज्योति सिंह का इशारा अपने बच्चे की ओर है. ज्योति ने बातचीत करते हुए यह संकेत भी दिया है कि भले ही उनकी शादी को लेकर अनिश्चतता है, लेकिन वह खुशहाल जीवन जीने की इच्छा रखती हैं.
कोर्ट में है तलाक का मामला
यदि ज्योति सिंह ने मां बनने की मुराद मांगी है तो यह आसान नहीं है. दरअसल पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस चल रहा है. अब तक की सुनवाई में यह साफ हो चुका है कि पवन सिंह ज्योति सिंह के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते. वह मुकदमे की सुनवाई में भी ‘वन टाइम सेटलमेंट’ पर बात करने की बात कह चुके हैं. जबकि ज्योति सिंह लगातार अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. ऐसे में अब भगवान विश्वनाथ से ही किसी चमत्कार की उम्मीद की जा सकती है.