TTE ने टिकट मांगा, फिर लड़की क्यों फाड़ने लगी कपड़े? हैरान कर देगा वीडियो

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर एक लड़की ने हंगामा किया. उसने कपड़े फाड़कर टीटीई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने की धमकी दी. हालांकि, टीटीई ने होशियारी दिखाते हुए पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली. वीडियो वायरल होने के बाद मुगलसराय में लड़की को ट्रेन से उतारकर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

टिकट मांगने पर कपड़े फाड़ती लड़की Image Credit:

बिहार में दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस ट्रेन के एसी कोच में बिना बैठी एक लड़की से टीटीई (TTE) ने टिकट मांगा तो उसने पहले टीटीई को ही धमकाने की कोशिश की. इससे भी बात नहीं बनी तो वह उसने अपने टॉप को फाड़ दिया. यही नहीं, उसने डॉयल 112 पर फोनकर टीटीई को ही छेड़छाड़ के आरेप में फंसाने की धमकी देने लगी.

गनीमत रही कि टीटीई को लड़की की हरकतों से पहले ही अंदेशा हो गया था और उन्होंने होशियारी से काम लेते हुए अपने मोबाइल फोन का कैमरा ऑन कर लिया था. इसमें लड़की की सारी हरकत कैद हो गई है. अब यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि यदि टीटीई ने वीडियो नहीं बनाया होता तो निश्चित रूप से वह लड़की के जाल में फंस जाता. मामला 17 सितंबर की दोपहर मुगलसराय स्टेशन के आसपास का है.

आरपीएफ ने किया काबू

जानकारी के मुताबिक टीटीई उस कोच में यात्रियों का टिकट चेक करते हुए लड़की के पास पहुंचा और टिकट दिखाने को कहा. इस बात पर लड़की धौंस जमाते हुए किसी तिवारी जी को फोन लगाने लगी. उससे भी बात नहीं बनी तो लड़की अपना टॉप फाड़ने लगी. फिर टीटीई से बोली कि ‘रुक जाओ अभी 112 पर फोन करती हूं.’ चूंकि टीटीई ने भी पूरा मामला मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया था, इसलिए बाद में आरपीएफ को बुलाकर मुगलसराय में लड़की को उतरवा दिया.

जुर्माना भर कर छूटी लड़की

मुगलसराया यानी पीडीडीयू जंक्शन पर लड़की को ट्रेन से नीचे उतारने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू हुई. इसमें लड़की पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. काफी देर हंगामा करने के बाद लड़की ने जुर्माना राशि का भुगतान किया और वहां से छूट कर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई टीटीई की समझदारी की दाद दे रहा तो कोई लड़की के व्यवहार पर कमेंट कर रहा है.

Follow Us