यूपी कॉलेज हत्याकांड: मंजीत चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, लंगड़ाते हुए पहुंचा था कोर्ट

वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्या प्रताप सिंह की हत्या के आरोपी मंजीत चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तारी के बाद लंगड़ाते हुए कोर्ट पहुंचे मंजीत ने मीडिया से कोई बात नहीं की. आरोपी ने सरेआम कॉलेज में सूर्या को गोली मारकर हत्या कर दी थी, मामले में दूसरा आरोपी अभी भी फरार है.

सूर्या हत्याकांड में आरोपी को 14 दिन की कस्टडी Image Credit:

वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीते शुक्रवार को दिन दहाड़े छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई. आरोपी मंजीत चौहान ने कैंपस में सबसे सामने सूर्या को गोलियों से भून डाला था. पुलिस उसे वारदात के 8 घंटे के अंदर ही दबोचा लिया था, वहीं शनिवार शाम उसे भारी सुरक्षा के कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा.

पुलिस शाम करीब छह बजे हत्या के आरोपी मंजीत को कोर्ट लेकर पहुंची, इस दौरान वह लंगड़ाते हुए चल रहा था. करीब 50 मीटर तक वो लंगड़ाते हुए चलकर रिमांड मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पहुंचा. और 15 मिनट के बाद रिमांड बनने के साथ ही उसको जेल भेज दिया गया. इस दौरान हत्यारा मीडिया के सवालों के बीच मुंह पर रुमाल बांधे अपनी आंखें नीची किया रहा.

भागते समय लगी चोट, इसी के कारण पकड़ाया

मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह (21 साल) गाज़ीपुर का रहने वाला था और कॉलेज के न्यू हॉस्टल में रहता था. वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था. जबकी हत्यारा मंजीत चौहान उसी कॉलेज में आर्ट का स्टूडेंट है. घटना तब हुई जब दोनों के बीच समझौता कराने के लिए कॉलेज में बुलाया गया. आरोपी ने सुबह 11 बजे सूर्या पर आठ राउंड फायर कर मौत के घाट उतार दिया.

सूर्या पर फायरिंग करने के बाद वो कॉलेज के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा था. और फिर फर्स्ट फ्लोर के पीछे के रास्ते कूद कर भागा था. उसी दौरान उसके पैर में चोट आई थी. वह शाम को करीब 5:45 पर अपना पैर डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज शिवपुर से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

चार साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने बताया कि मंजीत चौहान और सूर्या में अदावत करीब चार साल पुरानी है. जब वो इंटर में पढ़ रहे थे तबकी दुश्मनी है. दोनों के अलग अलग ग्रुप हैं और कई बार दोनों आपस में भिड़ चुके हैं. हत्या का इंटेंशन भी यही रंजिश ही बनी. पिछले एक महीने में दो तीन बार सूर्या ने मंजीत की पिटाई की थी. और बीते शुक्रवार को भी बहस हुई थी.

पुलिस की पूछताछ में मंजीत ने ये स्वीकार किया है कि सूर्या के डराने धमकाने के बाद वो अपने दोस्त अनुज के साथ मिलकर प्रशासनिक भवन के पास सूर्या पर हत्या की नियत से चार-पांच राउंड फायर किया था. फिलहाल दूसरा आरोपी अनुज सिंह फरार चल रहा है. पुलिस की छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Follow Us