यूपी में अगले 7 दिनों तक आफत की बारिश, आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट
आईएमडी के पूर्वानूमान के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पाकिस्तान से लगे सीमा के पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इसके चलते अगले 7 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाए हैं.इस दौरान आंधी-तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट है.
यूपी में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है.रविवार को रात को ही मौसम सुहावना हो गया और आसमान में बादल छाए रहे. सोमवार सुबह की शुरुआत अच्छी-खासी बारिश से हुई. मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को इस बारिश के चलते राहत मिली है. हालांकि, प्रदेश में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा भी मंडरा रहा है.
अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी के पूर्वानूमान के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पाकिस्तान से लगे सीमा के पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इसके चलते अगले 7 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाए हैं. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है.
यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज शामिल है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. साथ ही ओले गिर सकते हैं.
इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बरेली और प्रयागराज, पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फनगर समेत अन्य जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों के लिए फिलहाल मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम की स्थिति देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है. पेड़ या फिर बिजली के खंबों के आसपास रुकने के मनाही है. अन्यथा बिजली गिरने की स्थिति में आप उसके चपेट में आ सकते हैं. किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए बारिश से पहले ही जरूरी उपाय कर लेने चाहिए.
ओरई रहा सबसे गर्म जिला
पिछले 24 घंटे के दौरान 43.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला ओरई रहा. फिर बांदा 40.6, झांसी 39.4 और प्रयागराज 38.2 डिग्री रहा. वहीं, अगर सबसे कम तापमान की बात करें तो 16.5 डिग्री के साथ हरदोई पहले नंबर पर रहा. फिर बाराबंकी में 18, अयोध्या में 18.5 और सुल्तानपुर में 18.6 न्यूनतम तापमान रहा.
