अंबेडकरनगर में सड़क पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला, 8 की मौत
अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अंबेडकरनगर के रहने वाले कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है. दो अन्य मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है.
अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां सड़क पर खड़े लोगों को बेकाबू और तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. हादसे में 8 लोगों को मौत हो गई. रविवार रात तकरीबन 12 बजे पहले दो बाइक वालों की टक्कर हुई. इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आसपास के लोग दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के प्रयास में थे, तभी एक तेज रफ्तार कार आई और लोगों को कुचल दिया. यह हादसाजलालपुर के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुआ.
6 मृतकों की हो चुकी है शिनाख्त
घायलों सीएचसी जलालपुर पहुंचाया गया. इस दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. फिर दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इनकी भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अंबेडकरनगर के रहने वाले कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है. दो अन्य मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है.
पुलिस ने जांच शुरू की
लिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. एक साथ इतने लोगों की मौत से इलाके के लोग सदमे में है. मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बेहद बुरा हाल है.
