यूपी में आज भी जमकर बरसेंगे बादल… 60 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमानी आफत देखने को मिलेगी.इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.
यूपी में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप, तो कभी अचानक बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है. मंगलवार यानी 07 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन भर बारिश देखने को मिली. इस दौरान तेज हवाएं भी चलती दिखीं. प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली.
अगले 24 घंटे आफत भरे
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमानी आफत देखने को मिलेगी.इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. हालांकि, 09 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाएगा.
9 और 10 अप्रैल को मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विभाग के मुताबिक 9 अप्रैल को प्रदेश के दोनों ही संभाग में आसमान साफ होगा. 10 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहेगा. हालांकि, 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.इस दौरान फिर से बारिश की स्थिति प्रदेश में देखी जा सकती है.
किसानों को भारी नुकसान
बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इस समय गेहूं, सरसों और दलहन की फसलें कटाई के लिए तैयार हैं. ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसल गिरने का खतरा है, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है. कई इलाकों में तो किसानों को भारी नुकसान की खबर भी आ रही है.
बारिश से तापमान में आई गिरावट
मंगलवार यानी 7 अप्रैल को यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा. सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई. दिनभर बादल छाए रहे.सुबह से लेकर रात तक बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश से दिन के तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई और यह सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ.
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला वाराणसी और ओरई रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री पाया गया. फिर, गाजीपुर और प्रयागराज में 36 और गोरखपुर में 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 14.5 डिग्री के साथ नजीबाबाद और हरदोई सबसे ठंडा शहर रहा. फिर, शाहजहांपुर में 14.5 और अलीगढ़14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.