यूपी में ये कैसा मौसम…39 डिग्री पहुंच गया पारा, सुबह धुंध लेकिन दोपहर में झुलसाती धूप

10 मार्च के बाद 11 मार्च को भी प्रदेश के कई शहरों में सुबह-सुबह कोहरा नजर आया. 12 मार्च को भी यह स्थिति बनी रहने की आशंका है.हालांकि प्रदेश वासियों को दोपहर में झुलसाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है.

यूपी के मौसम का हाल Image Credit:

यूपी में मौसम का गजब खेल चल रहा है. मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन में अच्छी-खासी गर्मी महसूस हो रही है. लेकिन सुबह के वक्त मौसम इसके बिल्कुल उलट दर्ज किया जा रहा है. आज भी प्रदेश के कई शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया. इसके चलते सिहरन महसूस हुई.

मौसम विभाग के अनुसार आज 11 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है.राज्य में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है. इसके उलट कई जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान है जिससे लोगों को दिन में तेज धूप और गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग की तरफ से लोगों को धूप में निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

15 मार्च को बारिश की संभावनाएं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मार्च को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी सक्रिय हो रहा है. इसका मामूली असर उत्तर प्रदेश पर भी देखने को मिल सकता है. 15 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं बन सकती हैं. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का बहुत ज्यादा असर प्रदेश पर नहीं पड़ेगा.

आज भी सुबह-सुबह नजर आया कोहरा

10 मार्च के बाद 11 मार्च को भी प्रदेश के कई शहरों में सुबह-सुबह कोहरा नजर आया. 12 मार्च को भी यह स्थिति बनी रहने की आशंका है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर, रेडिएशन फॉग जैसे कारणों के चलते हो सकता है ऐसी स्थिति आ रही हो.

39 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है. बांदा में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां मैक्सिमम टेंपरेचर 38.4 डिग्री तक रहा. फिर झांसी में 37.9, आगरा में 37.3, ओरई में 36.8 और हमीरपुर में 36.2 अधिकतम तापमान पाया गया. वही, बुलंदशहर 16.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा. फिर फतेहपुर 17.2 और अयोध्या 17.5 और चुर्क में 17.8 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.

Follow Us