कहीं ये पुर्नजन्म तो नहीं? मौत के 17 घंटे बाद उठ बैठी महिला, फिर मिली 9 दिन की जिंदगी

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 65 वर्षीय महिला को मृत घोषित किया गया, पर 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार से पहले वह अचानक उठ बैठीं. परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने नौ दिन और जिया. इस रहस्यमय घटना ने डॉक्टरों और लोगों को चौंका दिया है. क्या यह पुनर्जन्म था या कोई मेडिकल चमत्कार? यह घटना जीवन और मृत्यु के रहस्यों पर सवाल उठाती है.

मौत के 17 घंटे बाद जी उठी महिला, इमेज सोर्स: AI Image Credit:

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाली जीवन और मौत की रहस्यमय कहानी सामने आई है. यहां थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी में 9 दिन पहले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी. डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित करने क बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. ठीक 17 घंटे बाद अचानक महिला के शरीर में हलचल हुई और देखते ही देखते वह उठकर बैठ गईं.

इसके बाद आनन फानन में उनहें अस्पताल ले जाया गया, जहां नौ दिनों तक फिर उनका इलाज चला और वह दोबारा से मौत की नींद सो गईं. इस घटनाक्रम को देखकर डॉक्टर तो हैरान हैं ही, घटना को जान और सुनकर लोग तरह तरह की बातें करने लगें हैं. श्रीनगर कालोनी में रहने वाली इस महिला के बेटे सुनील ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय मां शीला देवी को लीवर की बीमारी थी और अप्रैल महीने से ही उनका इलाज चल रहा था.

दामाद के छूते ही जाग उठी महिला

उन्होंने बताया कि आगरा में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह अपने भाई के पास बदायूं ले गए और फिर दोनों भाइयों ने मां को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां लंबे इलाज के बाद नौ दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद 30 जुलाई को वह अपनी मां शीला देवी का शव लेकर आगरा आए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. करीब 17 घंटे बाद पहुंचे बेटी दामाद ने उनके पैर छूने की कोशिश की, तभी उनके शरीर में हलचल शुरू हो गई.

तुरंत पहुंचाया अस्पताल

दामाद यह जानकारी परिजनों को दी तो सभी हैरान रह गए. इतने में बुजुर्ग महिला उठ बैठीं. यह देखकर परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां फिर 9 दिनों तक उनका इलाज हुआ. दोनों बेटों को उम्मीद थी कि उनकी मां अब ठीक हो जाएंगी, लेकिन नौ दिन के इलाज के बाद इस बुजुर्ग महिला ने फिर दम तोड़ दिया. इसके बाद घर में फिर से मातम पसर गया है.

Follow Us