पॉलीथिन, कागज, सिंदूर और वेस्ट मटेरियल से लक्ष्मी ने बनाई CM योगी की अनोखी पेंटिंग

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर एक अनोखी कलाकृति चर्चा का विषय बनी हुई है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शिक्षण कार्य से जुड़ी सोशल आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी ने पॉलीथिन, पुराने कागज, सिंदूर और अन्य वेस्ट मटेरियल से सीएम योगी की आकर्षक पेंटिंग तैयार की है. पेंटिंग में बुलडोजर को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिसे उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक बताया.

पॉलीथिन, कागज, सिंदूर और वेस्ट मटेरियल से बनी सीएम योगी की पेंटिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन प्रदेश भर में अलग-अलग अंदाज में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शिक्षिका और सोशल आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी ने अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. लक्ष्मी ने पॉलीथिन, कागज, सिंदूर और अन्य वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकर्षक पेंटिंग तैयार की है.

खास बात यह है कि इस पेंटिंग में बुलडोजर को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिसे उन्होंने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और सख्त प्रशासनिक छवि का प्रतीक बताया है. डॉ. लक्ष्मी का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और अब उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है.

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर अलीगढ़ में एक अनोखी कलाकृति चर्चा का विषय बनी हुई है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शिक्षण कार्य से जुड़ीं और सोशल आर्टिस्ट के रूप में पहचान रखने वाली डॉ. लक्ष्मी ने वेस्ट मटेरियल से सीएम योगी की पेंटिंग बनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

इस पेंटिंग को तैयार करने में पॉलीथिन, पुराने कागज, सिंदूर और अन्य अनुपयोगी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली इस कलाकृति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि के साथ बुलडोजर को भी प्रमुखता से उकेरा गया है. डॉ. लक्ष्मी का कहना है कि बुलडोजर आज उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक बन चुका है. उनका मानना है कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और महिलाओं में भी आत्मविश्वास बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि पहले घर से बाहर निकलने में डर महसूस होता था, लेकिन अब स्थिति काफी बदली है… महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्ती का असर दिखाई देता है और यही संदेश उन्होंने अपनी पेंटिंग के माध्यम से देने का प्रयास किया है. वेस्ट मटेरियल से तैयार की गई यह कलाकृति न सिर्फ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देने का माध्यम बनी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण यानी रीसाइक्लिंग का संदेश भी दे रही है.

कला के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. वेस्ट मटेरियल से बनी यह पेंटिंग जहां रचनात्मकता का उदाहरण है, वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है.

Follow Us