टीचर बनने के बाद पति बन गया हैवान, शिक्षामित्र पर आया दिल तो पत्नी को करंट लगाकर मार डाला
अमेठी में शादीशुदा प्राइमरी टीचर उमाकांत शुक्ला का दिल अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षामित्र पर आ गया था. लेकिन उसकी पत्नी अपने अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी. ऐसे में हैवान पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला.
अमेठी में एक दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति पर अवैध संबंधों के चलते अपनी ही पत्नी की करेंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति का उसी के स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षामित्र से अवैध संबंध है. इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.
टीचर बनने के बाद पति करने लगा प्रताड़ित
यह मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के रामदीन का है. यहां की रहने वाली चेतना की शादी 2014 में अमेठी कोतवाली के लोहरता क्षेत्र के उमाकांत शुक्ला से शादी हुई थी. शादी के कुछ साल बाद ही उमाकांत की नियुक्ति प्राइमरी स्कूल में हो गई. टीचर बनने के बाद वह पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा. पत्नी से उसे एक बेटा भी हुआ. उसकी उम्र तकरीबन 6 साल है. हालांकि, लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद भी विवाहिता किसी तरह उस घर में पति के साथ रह रही थी.
अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को उतारा मौत के घात
जुल्म की हद तब हो गई जब पत्नी ने उमाकांत के अवैध संबंधों का विरोध किया. उमाकांत ने अपनी ही पत्नी के पूरे शरीर में करंट लगाकर उसे मार दिया. विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद जामो ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है. उसी विद्यालय के पढ़ाने वाली एक शिक्षामित्र से उसका कई सालों से अवैध संबंध है. इसकी सूचना मेरी बेटी लगातार दे रही थी. अब जब बेटी ने इसका विरोध तो दामाद ने उसकी हत्या कर दी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति उमाकांत शुक्ला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलाल मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.
