कानपुर: पत्नी ने पति पर लगाए नपुंसकता के आरोप, ताऊ पर छेड़छाड़; FIR दर्ज
कानपुर में एक पत्नी ने पति पर नपुंसक होने और शारीरिक संबंध न बना पाने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने पति के ताऊ पर 'इंडिसेंट प्रपोजल' का भी आरोप लगाया. शिकायत में दहेज और स्त्री धन छीनने का भी जिक्र है.
कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है. पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो नपुंसक है और शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है. महिला ने पति के ताऊ के ऊपर भी “इंडिसेंट प्रपोजल” का आरोप लगाया है. पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
कल्याणपुर थाना क्षेत्र रहने वाली युवती की शादी 25 अप्रैल 2025 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हमीरपुर निवासी युवक से हुई थी. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती ने पिता ने ससुरालवालों के कहने पर शादी में तकरीबन 38 लाख रुपया खर्च किया था. ससुरालवालों ने धोखे में रखने के आरोप हैं, विरोध करने पर पति के ताऊ ने प्रस्ताव दिया है.
ताऊ ने कहा-समाज में भतीजे (पति) की पत्नी बनी रहे
पीड़िता का कहना है कि जब वो विदा होकर अपने ससुराल हमीरपुर गई तो चार दिन गांव के घर रहने पर भी पति पत्नी के बीच कोई सुहागरात की रस्म नहीं मनाई गई. युवती का आरोप है कि उस समय उसके द्वारा शारीरक सम्बन्ध स्थापित करने के कई असफल प्रयासों के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है और शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने में असमर्थ है.
युवती के अनुसार, जब सारी बातें उसने ससुरालवालों को बोली तो उसको धमकाने, मारने और झूठे आरोप लगाने की कोशिश की गई. युवती का आरोप है कि विरोध करने पर पति के ताऊ ने प्रस्ताव दिया कि वह उसके मायके का पूरा खर्च उठाएंगे. और उसको भी खुश रखेंगे वह समाज की नजरो में उनके भतीजे (पति) की पत्नी बनी रहे.
पति, ताऊ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
युवती का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके बाद उसका स्त्री धन छीन लिया और दहेज की मांग करने लगे. पुलिस ने पीड़िचा की शिकायत पर पूरे मामले में पति, ताऊ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता के आरोपों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच जांच शुरू कर दी है, आगे कानून के तहत कार्रवाई की जाएगा,