लखनऊ में नाबालिग की संदिग्ध मौत पर बवाल, सड़क पर उतरे परिजन; लगाया रेप कर हत्या का आरोप
लखनऊ के ठाकुरगंज में 14 साल की बच्ची की संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. परिवार वालों ने रेप और हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही गुस्साए परिजन बालागंज चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मृतका के हाथ-पैर और गले पर गंभीर चोट के निशान बने हुए थे.
लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिवार वालों का कहना है कि सूचना मिली किशोरी ने फांसी लगा लिया है, लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था. साथ ही मृतका के हाथ-पैर और गले पर गंभीर चोट के निशान बने हुए थे. परिवार वाले पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.
मृतका जल निगम रोड के पास रहती थी. वह पिछले 2 सालों से राघव नाम के व्यक्ति के घर पर झाड़ू पोछा करती थी. परिवार ने मालिक पर रेप कर हत्या का लगाया गया है. शव मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे. इसके बाद बालागंज चौराहे पर शव को रख प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर पुलिस समझने का प्रयास कर रही है.
आरोप पुख्ता है, पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही
परिवार वालों का कहना है कि पिछले 2 सालों से मृतिका राघव के घर पर झाड़ू पोछा वह खाना बनाने का काम करती थी. आज जब मृतिका की माता घर चलने को बोलती है तो किशोरी का कहना है कि कुछ देर में आ रहे हैं. लेकिन थोड़ी देर के बाद जब उसकी चाची यह देखने पहुंचती इतनी देर हो गई तो खबर मिलती है कि किशोरी ने फांसी लगा लिया है.
इसके बाद जब परिवार वाले वहां पहुंचते हैं तो देखते हैं किशोरी का शव जमीन पर पड़ा हुआ है. हाथ पैर और गले में चोट के निशान है. इसके बाद पुलिस से कार्रवाई करने की मांग करते हुए रोड पर इकट्ठा हो गए और बालागंज चौराहे पर शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिवार वालों का कहना है कि आरोप पुख्ता है, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है.
जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, प्रदर्शन जारी रहेगी
इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स परिवार वालों को समझने का प्रयास कर रही है. लेकिन परिवार वालों का कहना है कि जब तक राघव नाम के युवक के ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और उसको पकड़ा नहीं जाएगा. यह प्रदर्शन जारी रहेगी. पुलिस लगातार परिवार वालों को समझने का प्रयास कर रही है, मौके पर सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.
