पहले दाती से हमला, भागने लगा तो मार दी गोली… अवैध संबंध में युवकी की हत्या, प्रेमिका कर चुकी है सुसाइड

मुजफ्फरनगर से बेरहमी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध के चलते एक युवक की धारदार हथियारों और गोली से मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था, लेकिन उसने 6 महीने पहले ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी.

मुज़फ्फरनगर: प्रेम प्रसंग में निर्मम हत्या Image Credit:

मुजफ्फरनगर में एक युवक को विवाहित महिला से संबंध रखने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. महिला के परिजनों ने युवक की धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यह हत्या बदले की आग में की गई. मृतक युवक की विवाहित प्रेमिका ने भी 6 महीने पहले ज़हरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी.ट

पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में सोमवार रात एक बजे का है. 27 वर्षीय युवक अक्षय को गांव के ही मनोज, युवांक और वरध ने उसे मौत के घाट उताया है, जब वह अपने खेत से घर लौट रहा था. हत्यारे घटना को अंजाम देकर जहां मौके से फरार हो गए. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गन्ना को चुस्ता हुआ जा रहा था, अंधेरे में हमला

इस घटना के बाद जहां मृतक युवक अक्षय के परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया तो वहीं बताया जा रहा है कि मृतक अक्षय का गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ संबंध था. जब महिला के परिजनों को पता चला तो कुछ महीने पहले महिला ने जहरीला प्रदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी. बस तभी से मृतक महिला के परिजन अक्षय की हत्या करने की ताक थे.

मृतक युवक के भाई ने बताया कि अक्षय गन्ना को चुस्ता हुआ आ रहा था. जहां अंधेरे में मनोज कुमार, उसका लड़का युवांक, उसका भतीजा वरध उसको घेरकर पहले धारदार हथियार से वार किया. और फिर वह छूटकर भागा तो गोली मार दी. पीड़ित परिवार पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है और हत्यारों के खिलाफ कठोर से कठोर सजा की माग कर रहा है.

दाती से और गोली मारकर हत्या की गई- पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. चप्पे चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया. एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि अक्षय की दाती से और गोली मारकर हत्या कर दी गई. म प्रसंग का भी मैटर बताया जा रहा है, उन्हीं के परिवार के तीन लोगों द्वारा हत्या की गई है.

उन्होंने बताया कि उनके बीच में विवाद चल आ रहा था, अवैध संबंध के कारण से हत्या हुई है. शव के कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संलग्न की कार्रवाई भी की गई है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन कर दी गई है. जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Follow Us